जनपद के सपा नेताओं द्वारा नेताजी को श्रद्धांसुमन अर्पित कर, उनके कार्यों और जीवन पर डाला प्रकाश

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव का श्रद्धांजलि सभा शनिवार को जनपद के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव का श्रद्धांजलि सभा शनिवार को जनपद के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा पडरौना के एक निजी मैरिज हाल में आयोजित की गई जिसमें जनपद के सपा नेताओं द्वारा नेताजी को श्रद्धांसुमन अर्पित कर उनके कार्यों और जीवन पर प्रकाश डाला । इसी क्रम में इस सभा के मुख्य अतिथि एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद नेताजी के जीवन काल के उपलब्धियो के बारे में बताया श्री मौर्य ने कहा कि नेताजी प्रदेश के जब मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहले चुंगी व्यवस्था को समाप्त किया, प्रदेश में स्पेक्टर राज को समाप्त किया और उन्होंने ही प्रदेश में पंचायती चुनाव में आरक्षण लागू किया।

सपा नेता नथुनी कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी जब मुख्यमंत्री बने हम सभी कार्यकर्ता उनसे मिलने गए थे और पडरौना के बारे में बताया गया कि यहां की जनता को देवरिया जाने में बहुत दिक्कत होती हैं और कई दिनों का सफर लग जाता है अगर आप पडरौना को जिला बना देते तो जनता को बहुत राहत मिलता, नेता जी ने इस पर विचार करते हुए 1994 में पडरौना को जिला बना दिया यह उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि है इसी क्रम में राजेंद्र यादव उर्फ मुन्ना, सुभाष यादव, सुकरुल्लाह अंसारी, हरिशंकर राजभर, कासिम अली, राम अवध यादव,विक्रमा यादव, जय तिवारी,बनारसी यादव, चंद्रप्रकाश यादव,शाहिद लारी आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नेताजी के कार्यों को गिनाया और इन लोगों ने नेताजी के सपने को सकार करने का संकल्प लिया। सभा का संचालन कैसर जमाल टीटू ने किया।

इस दौरान भोला यादव, हैदर अली, मिठाई लाल यादव, रामेश्वर कुशवाहा, अनिल सिंह, सोहराब अंसारी, श्याम बदन यादव, कर्मवीर यादव आदि सपा के कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY