ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होने से गांव के खिलाड़ी देश तक पहुंचते हैं….सांसद विजय दुबे

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर पडरौना नगर के वार्ड गणिनाथ नगर के अहिरौली बुजुर्ग (दीक्षित) में ग्राम उत्थान समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय लिटिल चैंपियन का आयोजन किया गया।...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर पडरौना नगर के वार्ड गणिनाथ नगर के अहिरौली बुजुर्ग (दीक्षित) में ग्राम उत्थान समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय लिटिल चैंपियन का आयोजन किया गया। शनिवार को पहले दिन लिटिल चैंपियन प्रतियोगिता में जनपद के कोने- कोने से विभिन्न खिलाड़ी शामिल हुए। कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कबड्डी प्रतियोगिता में कसया की टीम ने बाजी मारी, तो दूसरी तरफ सौ मीटर दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग 15वर्ष , 13 वर्ष और 11वर्ष के अनुसार पहले स्थान पर आशीष, अमित दीक्षित और रेहान खान ने प्राप्त किया। भाषण और कविता प्रतियोगिता में शामिल हुए अदिति मिश्रा को प्रथम स्थान मिला ,जबकि कूद में रतन चौहान प्रथम स्थान रहे।

लिटिल चैंपियन प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने किया। इसके बाद प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होने से गांव के खिलाड़ी देश तक पहुंचते हैं, इस तरह का खेल प्रत्येक गांव में होने चाहिए, गांव की प्रतिभा निकलकर प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपने गांव का नाम रोशन करने का काम करते हैं। श्री सांसद ने क्रिकेटर नरेंद्र हिडवानी का भी नाम लेते हुए कहा कि गांव से निकलकर अपने मुकाम को पाया था।

विशिष्ट अतिथि मनीष जायसवाल कहा कि खेल से बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास होता है, खेल मनोरंजन के साथ-साथ समाज को जोड़ने का भी काम करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप मिश्र ने और संचालन सुशील शर्मा ने किया।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बी एन मिश्र, निर्णायक की भूमिका में जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, पंडित अशोक तिवारी, घनश्याम दीक्षित, आनंद मणि त्रिपाठी, राहुल दीक्षित, परमेश्वर यादव, अशोक दीक्षित, अमितेश दीक्षित, गोल्डेन दीक्षित, जय दीक्षित, धोनी गौड़, मृत्युंजय शर्मा, रंजीत चौहान, विकास दीक्षित, पन्नालाल दीक्षित, सतीश दीक्षित, सुरेश मिश्र, मोहित गोड़, हृदया चौहान, लालजी दीक्षित सहित गांव के आदि लोग मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY