नापा अध्यक्ष ने 100 से अधिक परियोजना का किया लोकार्पण

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर नगरपालिका परिषद पडरौना के बकुलाहा क्षेत्र में नवनिर्मित कान्हा गौशाला पशु आश्रय स्थल में बिते दिनों शुक्रवार को अध्यक्ष विनय जायसवाल ने 100 से अधिक...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर नगरपालिका परिषद पडरौना के बकुलाहा क्षेत्र में नवनिर्मित कान्हा गौशाला पशु आश्रय स्थल में बिते दिनों शुक्रवार को अध्यक्ष विनय जायसवाल ने 100 से अधिक परियोजनाओं को लोकार्पित किया। उद्घाटन के क्रम में सामुहिक रूप से सभी परियोजनाओं का एक ही स्थान पर फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद उन्होंने बताया कि नगर में 150 से अधिक हॉट मिक्स प्लांट निर्मित पिच सड़क के अलावा सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण अभी तक कराया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि नगर सहित विस्तारित क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर ओपन जिम, आर ओ वाटर प्लांट, महिला पुस्तकालय, 23 से अधिक कुँओं की सफाई व सुंदरीकरण, महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के ऊपर छत निर्माण, विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण, महाराज अग्रसेन नगर में धर्मशाला व मंदिर निर्माण, छठ घाट निर्माण सहित 300 से अधिक परियोजनाओं को लोकार्पित किया जा रहा है। कान्हा गौशाला में अब बेसहारा पशु व निराश्रित पशुओं का बसेरा सुनिश्चित करने का ऐलान भी उन्होंने कार्यक्रम के दौरान किया। पिछले 40 वर्षों से उपेक्षा की शिकार रही बावली बलूचहां मार्ग निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी दी कि 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है और आने वाले दिनों में वह मार्ग भी नगर की अति व्यस्त सड़कों पर बढ़े ट्रैफिक को कम कर नगर को जाममुक्त बनाने के काम आएगा।

 

इस दौरान भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश सह संयोजक रामेश्वर कुशवाहा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, बृजेश शर्मा, आलोक विश्वकर्मा, अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया, राजेश जायसवाल, नीरज गोंड, विजय शर्मा, श्याम साहा, मंथन सिंह, आदर्श जायसवाल, अमन मोदनवाल, आकाश वर्मा, मनीष सिंह, रियाजुद्दीन, शान्तनु जायसवाल, चंचल चौबे, विपिन जायसवाल, पंकज चौरसिया, रवि शर्मा, गौतम गुप्ता, सचिन साहा सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY