दुर्गाजी व हनुमानजी के मंदिर निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन।

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर पड़रौना नगरपालिका के बाबा गणिनाथ नगर परसौनी कला में जनसहयोग से दुर्गाजी व हनुमान जी के मंदिर निर्माण को लेकर बीते दिनों गुरुवार को भूमि...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर पड़रौना नगरपालिका के बाबा गणिनाथ नगर परसौनी कला में जनसहयोग से दुर्गाजी व हनुमान जी के मंदिर निर्माण को लेकर बीते दिनों गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। आचार्य सुरेश दुबे, दिनेश दुबे और सुनील मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कार्य संपन्न कराया। यजमान संतोष दुबे व ग्रामीणों ने पूजन कार्य में भाग लिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए।
मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने फीता काट कर व ईट रखकर मंदिर के शिलान्यास की प्रक्रिया शुरू करवाया।श्री जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यज्ञ पूजन व हवन से वातावरण शुद्ध होता है। इस मंदिर के निर्माण में हर संभव मदद होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति पूरी तरह से वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है। जिस तरह अयोध्या मथुरा काशी उज्जैन में मंदिरों के कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है उसी तरह पालिका पडरौना भी लगातार अपनी सीमा में स्थित सभी ब्रम्हस्थानों, मंदिरों, मठों का विकास करने में लगी हुई है।

इस अवसर मालती देवी, दुलारी देवी,शकुंतला देवी, प्रियंका देवी, रीता कुमारी, सोनी कुमारी, सज्जन गुप्ता, वीरेंद्र दुबे ,जय प्रकाश दुबे, धर्मेंद्र दुबे ,रोहन, ऋषभ, शिवेंद्र , पप्पू मद्धेशिया नीतीश, सुरेश दुबे ,गिरधारी दुबे, चंदन दुबे, शैलेंद्र दुबे , तिवारी ,वीरेंद्र दुबे आलोक विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, ब्रजेश शर्मा, गौरव चौबे सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY