कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा गणिनाथ नगर की टीम ने मारी बाजी

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर पडरौना नगर के वार्ड गणिनाथ नगर के अहिरौली बुजुर्ग (दीक्षित) में ग्राम उत्थान समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय लिटिल चैंपियन का आयोजन किया गया।...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर पडरौना नगर के वार्ड गणिनाथ नगर के अहिरौली बुजुर्ग (दीक्षित) में ग्राम उत्थान समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय लिटिल चैंपियन का आयोजन किया गया। रविवार को दूसरे और अंतिम दिन लिटिल चैंपियन प्रतियोगिता में जनपद के कोने- कोने से विभिन्न खिलाड़ी शामिल हुए। कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कबड्डी प्रतियोगिता में नगर के बाबा गणिनाथ नगर की टीम ने बाजी मारी, तो दूसरे स्थान पर महन्थ अवैध नाथ की टीम रही। सौ मीटर दौड़ में आयुष, चित्रकारी में अंशिका मिश्रा,और भाषण में सकारात्मक सोच का महत्व पर प्रकाश डालकर शशांक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता संदीप मिश्र और संचालन आदित्य दीक्षित ने किया जबकि निर्णायक की भूमिका में परमेश्वर यादव, सुरेंद्र सिंह, जय दीक्षित रहे।

लिटिल चैंपियन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह और सपा के पूर्व एमएलसी राम अवध यादव रहे। बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर करते रहने से निश्चय हमारे समाज और देश का भविष्य स्वर्णिम होगा और हम खेल और शिक्षा के क्षेत्र में विश्व में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इसी क्रम में पूर्व एमएलसी राम अवध यादव ने कहा कि खेल से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है खेल मनोरंजन के साथ-साथ समाज को जोड़ने का भी काम करते हैं। ऐसे कार्यक्रम हर गांव में होना चाहिए जिससे बच्चों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित हो सके, और गांव से लेकर प्रदेश, देश का नाम रोशन कर सके।

इस दौरान कामेश्वरी दीक्षित, घनश्याम दीक्षित, राहुल दीक्षित, दिलीप शर्मा, परशुराम चौहान, उमेश दीक्षित,अमितेश दीक्षित, गोल्डेन दीक्षित, धोनी गौड़, मृत्युंजय शर्मा, रंजीत चौहान, विकास दीक्षित, पन्नालाल दीक्षित, सतीश दीक्षित, सुरेश मिश्र, मोहित गोड़, हृदया चौहान, लालजी दीक्षित सहित गांव के आदि लोग मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY