शौचालय की टंकी की सफाई कर रहे पिता-पुत्र सहित चार मौत

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामबहोरा के खपरधिक्का गांव में रविवार की सुबह तकरीबन साढे दस बजे शौचालय की टंकी की सफाई कर...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामबहोरा के खपरधिक्का गांव में रविवार की सुबह तकरीबन साढे दस बजे शौचालय की टंकी की सफाई कर रहे पिता-पुत्र सहित पांच लोग हादसे के शिकार हो गये। एक ही परिवार के पांच मे चार लोगो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया । घटना की सूचना पर पहुंचे डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल ने आवश्यक जानकारी ली और हादसे की जांच कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि रामबहोरा गांव के निवासी डाॅ0 नन्द कुशवाहा के घर में जून माह में शादी थी। इसको लेकर तैयारियां चल रहीं थीं। घर के शौचालय की टंकी की सफाई होनी थी। मजदूरों के आने से पूर्व सुबह नन्दकुशवाहा टंकी का ढक्कन खोल रहे थे। इस बीच अचानक वह टंकी में गिर गए। यह देख उनका 25 वर्षीय बेटा नीतेश कुशवाहा अपने पिता को बचाने गया तो वह भी उसमें गिर गया। पिता-पुत्र के टंकी में गिरने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर बगल के घर में मौजूद नंद कुशवाहा के 45 वर्षीय भाई आनंद कुशवाहा , उनके 24 वर्षीय पुत्र दिनेश कुशवाहा व 20 वर्षीय राजकुमार भाग कर टंकी के पास पहुंचे और परिजनो को बचाने के लिए तीनों लोग टंकी मे उतर गये और फिर बाहर नही निकले। इस दरम्यान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। टंकी में गिरे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू हुआ। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने टंकी में गिरे सभी पांच लोगों को बाहर निकाला। कुछ देर बाद एसचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। पुलिस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा बाजार ले जाया गया, जहां नंदू, नीतेश, आनंद व दिनेश को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार को सांस लेने में तकलीफ होने के वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे सीएमओ सुरेश पटारिया ने बताया कि जहरीली गैस के चलते दम घुटने से सभी की मृत्यु हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुचकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीएम ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपये सहयोग राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। मौके पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, एसडीएम महात्मा सिंह के अलावा पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि संतोष जयसवाल मौके पर पहुंचकर घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY