इच्छुक अभ्यर्थी अतिशीघ्र अपना पंजीकरण कराये… प्रधानाचार्य

Share◆ जनपद के आई0टी0आई कालेजों का पंजीकरण का अंतिम तिथि – 10.07.2023 हो गयी है। यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पड़रौना दीपक कुमार यादव...

◆ जनपद के आई0टी0आई कालेजों का पंजीकरण का अंतिम तिथि – 10.07.2023 हो गयी है।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पड़रौना दीपक कुमार यादव ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि अधिशासी निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ के आदेशो के क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना (संस्थान कोड – 154) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाटा ( संस्थान कोड – 441 ), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसया पुरुष (संस्थान कोड – 442 ), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेवरही ( संस्थान कोड-155), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नौरंगिया (संस्थान कोड 241 ), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसया महिला ( संस्थान कोड-153) है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जनपद में संचालित समस्त निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है। जनपद कुशीनगर के इच्छुक युवक एवं युवतिया वेबपोर्टल http://www.scvtup.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते है। पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03.07.2023 तक थी जिसे अब ऑनलाइन पंजीकरण हेतु अंतिम तिथि – 10.07.2023 रात्रि 12:00 बजे तक बढ़ाई जाती है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र अतिशीघ्र अपना पंजीकरण कराये। प्रवेश पंजीकरण हेतु सामान्य/पिछड़ा वर्ग के लिए रू० 250 व अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये रू0 150 निर्धारित है। सामान्य जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय प्रधानाचार्य नोडल राजकीय आई०टी०आई० पडरौना से सम्पर्क किया जा सकता है तथा तकनीकी जानकारी हेतु मोबाईल नं० 7897992063, 9450881505 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Categories
Uncategorized
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY