बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप के साथ कानूनी अपराध है….विनोद

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर सर्वहितकारी सेवा श्रम संस्थान के अध्यक्ष विनोद तिवारी बुधवार को पडरौना नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की । उन्होंने कहा कि बाल...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर सर्वहितकारी सेवा श्रम संस्थान के अध्यक्ष विनोद तिवारी बुधवार को पडरौना नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की । उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप के साथ कानूनी अपराध है। इसे रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। बेटा हो या बेटी दोनो का समान अधिकार है दोनो को सम्मान के साथ आगे बढने का अवसर दो। ताकि समाज से भेदभाव व असमानता खत्म हो।श्री तिवारी ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत का थीम सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत है। इस अभियान का लक्ष्य बाल विवाह मुक्त भारत बनाना है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर वह जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिले है। डीएम ने बाल विवाह पर अंकुश लगाने व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि 16 अक्टूबर 2022 को भारत भर के 7600 ग्रामों में 76000 से अधिक साहसी महिलाओ द्वारा सड़को पर आकर बाल विवाह मुक्त भारत के लिए आवाज बुलंद किया गया था। पुनः 16 अक्टूबर 2023 को भारत के लगभग 5 करोड़ महिला-पुरुषों द्वारा कैंडल मार्च व दीये जलाए जायेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से बाल विवाह को खत्म करने का संकल्प लिया जायेगा । इस दौरान अध्यक्ष ने कैलाश सत्यार्थी के व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन पुस्तक का विमोचन किया गया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY