पूरे क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना है…..विनय

Shareमंदिर के पुजारी बोले बुढ़िया माता भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं। यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर नगरपालिका परिषद पडरौना के बुढ़िया माता मंदिर में हर वर्ष की...

मंदिर के पुजारी बोले बुढ़िया माता भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर नगरपालिका परिषद पडरौना के बुढ़िया माता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महानवमी के अवसर पर भक्तों का तांता लगा रहा। पूजन हवन के पश्चात प्रसाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी महंत वीरेंद्र जी महाराज ने बताया कि बुढ़िया माता भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं। सैंकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर का इतिहास बताते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन काल मे बंजारों की वनदेवी के रूप में माता की पिंडियों की स्थापना हुई थी जिसका वर्तमान में नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने जीर्णोद्धार करवाया।


नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि मंदिर परिसर के विकास होने के बाद दूर दराज से आने वाले भक्तों की संख्या में हर वर्ष वृद्धि होती जा रही है। माता के आशीर्वाद से ही मंदिर के पीछे के झरही जलक्षेत्र का विकास छठ घाट के रूप में करवाया गया है। पूरे क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना है जिसका डीपीआर प्रदेश के मुखिया पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा स्वीकृत भी करवा लिया गया है। उन्होंने बताया कि बुढ़िया माता यहां साक्षात रूप में विराजमान है जिनका चमत्कार इस प्रांगण में महसूस किया जा सकता है।

इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अशोक जायसवाल, अरुण सिंह, चंद्रशेखर मद्धेशिया, कलावती देवी, सुषमा देवी, प्रियंका देवी, राजकुमारी देवी, दुलारी देवी, संध्या देवी, शर्मीला देवी, सुनीता देवी, संतोष गुप्ता, राजू चौहान, सुरेश प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, राजेश जायसवाल, विनय मद्धेशिया, ब्रजेश शर्मा, शिव मद्धेशिया, आकाश वर्मा, संदीप जायसवाल, अनूप गौड़, जय वर्मा, आर्यन शर्मा, विपिन जायसवाल, टिल्लू शर्मा, पिंटू साह, धर्मदेव सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
Uncategorized
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY