महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के जलकल भवन में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा,...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के जलकल भवन में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल और नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।

नपाध्यक्ष श्री जायसवाल की अध्यक्षता में जलकल परिसर स्थित हनुमान मंदिर में श्री वाल्मीकि रामायण का पाठ, सुन्दरकाण्ड व भजन कीर्तन का भव्य आयोजन कराया गया। पालिकाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में बताया कि वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम के बातो को आमजन के घरों तक पहुंचाने का काम किया था।उन्होंने कहा कि वाल्मीकि रामायण द्वारा यह संदेश दिया है कि सत्य के मार्ग पर चल कर और दृढ़संकल्प के साथ व्यक्ति पतन से उत्थान की ओर बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि सफाई सेवक समाज की रीढ़ के समान है जिन्होंने राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान वहाँ उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान भी वितरण किया गया।

इस दौरान एसडीएम महात्मा सिंह, सीओ उमेश चंद्र भट्ट, तहसीलदार सुमित सिंह, इंस्पेक्टर राज प्रकाश सिंह, ईओ सन्तराम सरोज, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, सभासद रामाश्रय गौतम, सौरभ सिंह, अब्दुल्ला, कयामुद्दीन, कर निरीक्षक रवि सिंह, महेंद्र चौधरी, राजकुमार यादव, मुकुल श्रीवास्तव, अरुण सिंह, अनिल मौर्य, घनश्याम यादव, ब्रजेश शर्मा अमित तिवारी शिव मद्धेशिया धर्मेंद्र मद्धेशिया अभय मारोदिया, नीरज मिश्र, विनय पाण्डेय, अभय तिवारी, मानस मिश्र, विशाल श्रीवास्तव, आदर्श जायसवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY