भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन की बैठक सम्पन्न

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय की अध्यक्षता में संगठन की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें वोटर चेतना अभियान, प्रधानमंत्री के...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय की अध्यक्षता में संगठन की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें वोटर चेतना अभियान, प्रधानमंत्री के मन की बात और अनुसूचित जाति सम्मेलन पर विस्तार से चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि रविवार 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर सुना जाएगा और इसी दिन सभी बूथों पर मतदाता सूची का अध्ययन करना है और मतदाता सूची में शामिल अवैध नाम और ऐसे पात्र मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है उनकी सूची बनाकर सम्बन्धित फार्म (फार्म 7 या 6) भरकर निर्वाचन आयोग के बीएलओ से अथवा आई टी विभाग के कार्यकर्ताओं से आनलाइन आवेदन पत्र जमा कर मतदाता सूची को दुरुस्त करना है।

जिलाध्यक्ष राय जी ने कहा कि आगामी 3 नवम्बर को गोरखपुर के चम्पा देवी पार्क में क्षेत्रीय अनुसूचित सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें कुशीनगर जिला से 15 हजार लोगों को लेकर जाना है। जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी से लोगों को लेकर जाने वाले स्थान और वाहनों की सूची तैयार कर लें सुव्यवस्थित तरीके से लोगों को रैली स्थल तक ले जाने और और वापस उनके घर पहुंचाने में कोई असुविधा न हो।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, राणा प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, रमेश सिंह, विनोद भारती, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता,अतुल श्रीवास्तव, बाबूनन्दन सिंह, बलिराम यादव, रामसागर कुशवाहा डॉ सीमा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम दीक्षित, वोटर चेतना अभियान जिला सह संयोजक मार्कण्डेय शाही , धन्नजय तिवारी द्वितीय, मार्कण्डेय दूबे,अमित पाण्डेय, डॉ टी एन राव,विवेक शुक्ला, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY