21000 द्वीपों से जगमगाया श्री बुढ़िया माई का छठ घाट

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। जनपद के नगरपालिका परिषद पडरौना के जनरल बिपिन रावत नगर के मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर छठ घाट पर नरक चतुर्दशी, छोटी...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। जनपद के नगरपालिका परिषद पडरौना के जनरल बिपिन रावत नगर के मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर छठ घाट पर नरक चतुर्दशी, छोटी दीपावली की शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो 21000 दीपों के प्रकाश से जगमगा उठा।
दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा लगातार चौथे वर्ष आयोजित कराया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर उन्होंने इसे पडरौना नगर में भी आयोजित कराने का स्वप्न देखा था। जिसे आज सफल रूप से पूरा होता देखकर आत्मसंतुष्टि मिल रही है। विगत वर्ष की तुलना में इस साल दुगनी क्षेत्रफल में दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

नपा अध्यक्ष ने बताया कि इस छठ घाट को शासन के झील तालाब पोखर संरक्षण योजना के तहत नगर पालिका द्वारा विकसित कराया गया है। जिसे किड्स पार्क एवं पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मंदिर परिसर में ही हनुमान जी की गगनचुंबी प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा जिसका प्रस्ताव नगरपालिका बोर्ड में भी पारित कराया जा चुका है साथ ही बताया कि आगामी वर्षों में नगर के इस हिस्से को सांस्कृतिक रूप से विकसित करने की योजना है।

इस दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, संतोष मिश्रा अरुण सिंह बृजेश शर्मा, आलोक विश्वकर्मा, चंद्रशेखर मद्धेशिया साथ ही महिला शक्ती रिंकी गुप्ता शिवानी कुमारी गंगोत्री देवी शाकुंतला देवी प्रियंका देवी सरिता देवी शान्ति देवी माला देवी सारिका देवी शिव मद्धेशिया नीरज मिश्र, आकाश वर्मा, गौतम गुप्त, रवि शर्मा, अभय मारोदिया, आयुष जायसवाल, सूरज अभिनव चौरसिया, कृष्ण अमित चौरसिया, सूरज कश्यप, विकास सोनी, सिद्धार्थ जायसवाल, राजा, सर्वेश उपाध्याय, मानस मिश्र, रोहन विश्वकर्मा सहित सैकड़ों संख्या में महिलाएं व नगरवासी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY