भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है….पीएन पाठक

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महा अभियान के अन्तर्गत दिन रविवार को पार्टी के जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महा अभियान के अन्तर्गत दिन रविवार को पार्टी के जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवंटित बूथों पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे निर्वाचन आयोग के बीएलओ से सम्पर्क कर नव मतदाता पंजीकरण हेतु फार्म 6 और बोगस मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने हेतु फार्म 7 भरवाया गया।

इसी क्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने पडरौना विधानसभा के कठकुइंया मण्डल में सेमरा हर्दो शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 338,339,340 और 341 का निरीक्षण किया और स्थानीय पदाधिकारियों से वोटर चेतना अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर पीएन पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और पार्टी का एक एक कार्यकर्ता वोटर चेतना महा अभियान के दौरान अपने अपने बूथ के प्रत्येक घर से सम्पर्क कर सभी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का कार्य करेंगे ताकि भारत का लोकतंत्र और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि पार्टी की कोशिश है कि सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराकर उन्हें मताधिकार दिलाया जाए ताकि नवमतदाता भाजपा से भावनात्मक रिश्ते का जुड़ाव महसूस कर सकें। विवाह या अन्य किसी कारण से बूथ से अन्यत्र जा चुके या दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य भी पार्टी इस अभियान के माध्यम से करना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नए वोटर बनवाने का काम पार्टी के पदाधिकारी घर घर जाकर करें।

इस दौरान जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, किसान मोर्चा जिला मंत्री व प्रधान प्रतिनिधि मोहन प्रसाद खरवार, शक्ति केन्द्र प्रवासी विजय कुमार सोनी, जितेन्द्र मद्देशिया, राकेश गुप्ता, हरिनारायण सिंह, अमरजीत खरवार, बीएलओ सुनील भारती,विन्दा देवी,अनिता भारती,रजक इंदुमती, सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY