शारीरिक क्षमता प्रदर्शन में रतन चौहान और सामान्य ज्ञान में मानस मिश्र रहे अव्वल

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। पडरौना नगर के वार्ड नं0 20 बाबा गणिनाथ नगर के ग्राम उत्थान समिति अहिरौली बुजुर्ग(दीक्षित) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लिटिल चैंपियन प्रतियोगिता का आयोजन...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। पडरौना नगर के वार्ड नं0 20 बाबा गणिनाथ नगर के ग्राम उत्थान समिति अहिरौली बुजुर्ग(दीक्षित) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लिटिल चैंपियन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन रविवार को हुआ। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में आये यातायात प्रभारी सत्य सान्याल शर्मा ने बच्चों को रोड सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जबकि आपदा प्रमुख रवि राय और संदीप मिश्र ने आपातकालीन स्थिति में सर्प दंश और सीपीआर के बारे में जानकारी दिया। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जयसवाल ने प्रतिभाग किये हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया उन्होंने प्रदूषण, दहेज प्रथा, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति पर प्रकाश डाला।


लिटिल चैंपियन प्रतियोगिता में कक्षानुसार विभिन्न विषयों जैसे सामान्य ज्ञान, चित्रकारी, दौड़, कबड्डी,लंबी कूद, भाषण(दहेज प्रथा, पर्यावरण, नशा उन्मूलन)आदि विषयों को शामिल किया गया था नगर के के0एल0 इंटरनेशनल स्कूल के मानस मिश्र सामान्य ज्ञान में अव्वल रहे जबकि लड़कियों के वर्ग में आकृति मिश्रा ने नशा उन्मूलन पर शानदार भाषण देकर भाषण में अव्वल स्थान प्राप्त किया जबकि एस0 आर0 ग्लोबल पब्लिक स्कूल की अर्पिता पांडे ने दहेज प्रथा पर भाषण देकर सबका मन मोह लिया। शारीरिक क्षमता प्रदर्शन के क्रम में रतन चौहान ने सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन कर अव्वल स्थान प्राप्त किया , कबड्डी प्रतियोगिता में शकुंतला विद्यालय की टीम विजेता घोषित की गई जबकि हनुमान विद्यालय की टीम उपविजेता रही.


इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता ग्राम उत्थान समिति के उपाध्यक्ष अमितेश दीक्षित ने की जबकि समिति के संयोजक संदीप मिश्र ने संचालक किया।

इस दौरान ईश्वर चंद चौरसिया, सतीश दीक्षित, अरविन्द दीक्षित, परमेश्वर यादव, राहुल दीक्षित, वर्तिका श्रीवास्तव, नाजिया सैय्यद, लक्की सिंह, राजश्री गोविंद राव, पन्नालाल दीक्षित, आदर्श पाठक, रतिकांत दीक्षित, शुभम दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY