594 जोड़ो ने मंत्रोच्चार व कलमा के साथ हुए एक दूजे के लिए

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित बुद्धा पार्क मे शनिवार को भव्य पंडाल हिंदू-मुस्लिम सद्भाव का साक्षी बना। पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित बुद्धा पार्क मे शनिवार को भव्य पंडाल हिंदू-मुस्लिम सद्भाव का साक्षी बना। पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 594 जोड़े परिणय सूत्र के बंधन में बंधकर गृहस्थ जीवन की शुरुआत की। पंडाल में एक तरफ 425 हिन्दू जोडे मंत्रोच्चार के साथ फेरे लिए तो वही दूसरी तरफ 69 मुस्लिम जोडों को निकाह पढ़ाए गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया।

कार्यक्रम का शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम को मनोहारी बनाने उद्देश्य से बाहर से आये कलाकारों ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय सांसद विजय दुबे ने सामूहिक विवाह में शामिल नवजोड़ो के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना करते हुए दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। सासंद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के इस पहल से देश की बेटियों व नारी शक्ति को बल मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और सूबे की योगी सरकार का मुख्य उद्देश्य है समाज के अंतिम व वंचित व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी नव दाम्पत्य वर वधू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा आगामी जीवन में आपको ढेर सारी खुशियां मिले ।आपका जीवन बेहतर हो। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से निशुल्क बेटियों की शादी की व्यवस्था की गई है, जिसे जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तन्मयता से क्रियान्वित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने सभी जोड़ों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की मुझे बहुत खुशी हो रही है की मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में आज एक साथ 594 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर नव दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगी। हमारा पूरा प्रयास है कि जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के द्वारा भेंट की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता उच्चतम श्रेणी की रहे।

कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी का विकसित भारत संकल्प यात्रा के दृष्टिगत उद्बोधन और जनता से संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से संवाद कर उनके मन की बात जानी।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर वधुओं को सांकेतिक पैंतीस हजार का प्रतीकात्मक चेक, परिधान, उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा मुख्य अतिथि ने पांच जोड़ी वर वधुओं को उपहार व पौधा भी भेंट किया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने खुशहाल जीवन में प्रवेश करने वाले सभी वर-वधुओं के लिए आर्थिक, सामाजिक विकास और सुखमय जीवन तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने सभी उपस्थित जोड़ों को हार्दिक बधाई भी दिया। उन्होने नव जीवन में प्रवेश कर रहे सभी जोड़ों को सात वचनों के साथ एक और वचन ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ का भी पालन करने को कहा।

इस अवसर पर डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, बीएसए रामजियावन मौर्य, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीडीओ कल्पना मिश्रा, मान्यता प्राप्त राज्य मंत्री उपाध्यक्ष बीज खाद्य निगम राजेश्वर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्रा, भाजपा पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, वर्तमान तथा पूर्व भाजपा जिला महामंत्री तथा न0 पा0प0 कुशीनगर एवं पडरौना अध्यक्ष प्रतिनिधि, अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY