अयोध्या मंदिर में राम लाला हुए विराजमान

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क अयोध्या ( उत्तर प्रदेश )।जिस शुभ घड़ी का इंतजार था वह शुभ घड़ी आ ही गयी अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

अयोध्या ( उत्तर प्रदेश )।जिस शुभ घड़ी का इंतजार था वह शुभ घड़ी आ ही गयी अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूदगी मे 1मिनट 24 संकेड मे संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रीराम के प्रथम दर्शन हुए। इस दौरान गर्भगृह में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन, संघ प्रमुख मोहन भागवत, और मुख्य यजमान अनिल मिश्रा उपस्थित रहे। सर्व प्रथम मंदिर के गर्भगृह में मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लिया। फिर पूजा शुरू की। पीएम ने ही रामलला की आंख से पट्टी खोली और कमल का फूल लेकर पूजन किया। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं। उन्होंने हाथों में धनुष-बाण धारण किया है।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से हुई। सुबह 10 बजे से 18 राज्यों के 50 वाद्ययंत्र बजाए जा रहे थे। समारोह मे देश-विदेश से कई अतिथि पहुंचे हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या पहुंचे।

उधर, लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं आए। पूजन के दौरान सेना के हेलिकॉप्टर से अयोध्या में पुष्प वर्षा की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर बनाने वाले श्रमजीवियों से मुलाकात करेगें। कुबेर टीला जाकर भगवान शिव का पूजन करेंगे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY