मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे 65 हिन्दू और 2 मुस्लिम जोड़े हुए एक दूजे के लिए

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जनपद के पडरौना, विशुनपुरा व कसया विकास खण्ड क्षेत्र और नगरपालिका पडरौना, कुशीनगर के कुल...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जनपद के पडरौना, विशुनपुरा व कसया विकास खण्ड क्षेत्र और नगरपालिका पडरौना, कुशीनगर के कुल 67 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। पडरौना विकास खण्ड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 65 हिंदू और 2 मुस्लिम जोड़े एक दूजे के लिए हुए। विवाह धार्मिक रीति रिवाज से कराया गया। एक ही मंडप में जहां पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया तो दूसरी ओर मौलाना ने कुरान आयतो के जरिए निकाह पढ़वाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते करते हुए क्षेत्रीय सांसद विजय दूबे ने कहा कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने यह जनकल्याणकारी योजना गरीब के उत्थान के लिए शुरू किया है। पहले परिवार के माता-पिता को अपनी बिटिया की शादी के लिए जमीन-जायदाद और गहना बेचना पडता था लेकिन योगी सरकार में अब किसी गरीब मा-बाप को अपनी बेटी की शादी करने के के लिए कुछ नही बेचना पड रहा है। सरकार सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा प्रति जोड़े पर 51 हजार रुपये का व्यय किया गया है। जिसमें 35 हजार रुपये खाते में, 10 हजार रुपये का आवश्यक सामान (जिसमें कपडा, बर्तन, मोबाइल, बिछुआ आदि शामिल है) व 6000 रुपये विवाह समारोह के आयोजन में व्यय किए जाते हैं।


सदर विधायक मनीष जायसवाल व कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने सभी वैवाहिक जोडों को गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी और सूबे की योगी सरकार ने महिलाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान को बढाते हुए आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति तथा अन्य वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। विधवा व तलाकशुदा भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इसी कडी मे पडरौना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल व विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव ने सरकार की तमाम योजनाओ पर चर्चा करते हुए सभी को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। पडरौना व्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद, विधायक, नपाध्यक्ष, व व्लाक प्रमुख ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का सफल संचालन हनुमान विद्यालय के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने की।

इस अवसर पर विकास खण्ड अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, पडरौना नगर मंडल अध्यक्ष के अलावा प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Categories
Uncategorized
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY