आईएनडीआई गठबंधन झूठ के आधार पर जीने वाले लोग है…अमित शाह

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कुशीनगर जनपद के पडरौना स्थित डिग्री कालेज के मैदान मे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कुशीनगर जनपद के पडरौना स्थित डिग्री कालेज के मैदान मे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गृहमंत्री ने शाह ने कांग्रेस-समाजवादी पार्टी और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन झूठ के आधार पर जीने वाले लोग है यह लोग कह रहे है कि वह मुस्लिम आरक्षण देंगे अगर गलती से भी यह जीत गए तो पिछड़ा, अति पिछडा और दलितो का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सहारा रिफंड पोर्टल का मु्द्दा उठा रहे हैं। अखिलेश बाबू मुझे बताए कि 85 हजार करोड़ रुपए का सहारा का घपला किसके समय में हुआ? किसने लोगों को लूटने दिया? अखिलेश यादव की पार्टी सहारा के फंड से चलती थी। सहारा की लूट को आपने जन्म दिया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो रिफंड देने की शुरुआत की है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तीन कारपोरेटिव का रिफंड चालू हो गया है। सहारा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसका केस सु्प्रीम कोर्ट में है। उन्होंने कहा कि लोगों को 85 हजार करोड़ रुपए वापस कराएंगे यह हमारी गारंटी है।

अमित शाह ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन कर्नाटक और हैदराबाद में जो किया है, बंगाल में भी वही किया था, लेकिन बंगाल हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। मुस्लिम आरक्षण संविधान के अनुरूप नहीं है. अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए यह मुस्लिम आरक्षण की बात करते हैं। जिसका सीधा खामियाजा पिछड़े वर्ग को भुगतना पड़ेगा। मगर आप चिंता मत कीजिए, न यह जीतने वाले हैं और न हम ऐसा होने देंगे. जब तक नरेन्द्र मोदी और भाजपा हैं, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता है, जब तक भाजपा का एक भी सांसद है हम इस देश में धर्म के आधार पर आरक्षण को नहीं आने देंगे।

अमित शाह चुनावी सभा सम्बोधित करते हुए कहा कि छह चरण का चुनाव खत्म हो गया है। मेरे पास पांच चरण का आंकड़ा है। इन पांच चरणों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 310 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। छठा चरण हो गया, सातवां होने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं आज चार जून का परिणाम बता दे रहा हूं। राहुल गांधी की पार्टी 40 भी पार नहीं कर पाएगी। अखिलेश यादव की पार्टी की तो चार सीटें भी पार नहीं होंगी। देश की जनता ने अगले पांच साल के लिए नरेन्द्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री तय कर लिया है। चार जून को एनडीए की विजय निश्चित है। चार तारीख की दोपहर को आप देख लेना कि राहुल गांधी के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहेंगे कि वह ईवीएम के गडबडी के कारण हारे है।
उन्होंने ने कहा कि हार का ठीकरा भाई-बहन पर नहीं फूटेगा। हार का ठीकरा मल्लिकार्जुन खड़गे साहब पर फूटेगा। उनकी नौकरी जाने वाली है। अमित शाह ने कहा कि इस लड़ाई में एक ओर नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने एक अति पिछड़े के घर में जन्म लिया। दूसरी ओर चांदी के चम्मच के साथ जन्मे दो शहजादे, राहुल गांधी और अखिलेश यादव हैं। पूर्वांचल की तकलीफ इन्हें मालूम नहीं है। राहुल गांधी पूर्वांचल की समस्याओं का निवारण कर सकते हैं क्या? एक ओर नरेन्द्र मोदी हैं जिन पर 23-23 साल तक मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री रहते हुए भी 25 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा है। दूसरी ओर यह दो शहजादे 10 साल में 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले-भ्रष्टाचार करने वाले ये लोग हैं।

शाह ने कहा कि राहुल गांधी हर छह महीने में छुट्टी पर बैंकाक-थाईलैंड चले जाते हैं। पूर्वांचल की गर्मी उनसे सहन नहीं होती। दूसरी ओर नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने पिछले 23 साल से एक भी दिन की छुट्टी लिए बगैर दीपावली के दिन भी सेना के जवानों के साथ मिठाई खाने का काम किया है। इन दोनों के बीच में पूर्वांचल के लोगों को तय करना है।

अमित शाह ने कहा कि मैं आज अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख बहन मायावती से पूछना चाहता हूं कि यह हमारा कुशीनगर चीनी का कटोरा के नाम से प्रसिद्ध था। आपके समय में चीनी मिलें बंद हो गईं। हमारी सरकार के समय में 20 बंद की हुई चीनी मिलों को चालू करने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। पांच नई मिलें बनाने का काम भी भाजपा की सरकार ने किया। 38 चीनी मिलों की क्षमता में वृद्धि की और गन्ने की बुवाई का क्षेत्रफल नौ लाख हेक्टेअर बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 से 2017 तक सपा-बसपा की सरकारों ने गन्ना किसानों को सिर्फ 23 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया था। 2017 से 2024 तक भाजपा सरकार ने 2.50 लाख करोड़ का भुगतान कर दिया। पहले यूपी में 42 करोड़ लीटर इथेनॉल बनता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथेनॉल पॉलिसी लाए। आज 56 करोड़ लीटर इथेनॉल बनता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल का खर्च तो घटाया ही किसानों की आय भी बढ़ाई है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY