किसान और नौजवानों के साथ धोखा हुआ….अखिलेश

Share◆ अखिलेश यादव बोले भाजपा सरकार का हर वायदा झूठा निकला ◆ सपा सुप्रीमो ने कहा किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय भाजपा सरकार ने जीएसटी का बोझ...

◆ अखिलेश यादव बोले भाजपा सरकार का हर वायदा झूठा निकला

◆ सपा सुप्रीमो ने कहा किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय भाजपा सरकार ने जीएसटी का बोझ डालकर किसानों की कमर तोड दी।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मंगलवार को कुशीनगर के जिला मुख्यालय के समीप स्थित नवीन मंडी परिसर मे सपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार का हर वायदा झूठा निकला है। जनता परेशान है। किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय भाजपा सरकार ने जीएसटी का बोझ डालकर किसानों की कमर तोड दी।


उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में कुशीनगर में विकास की किरण नही पहुंच पाई। किसान और नौजवानों के साथ धोखा हुआ। नौजवानों को रोजगार और काम नहीं मिला। किसान की आमदनी दुगुनी करने का दावा करने वाली सरकार ने बीज, कीटनाशक, डीएपी यूरिया खाद, डीजल के दाम इस कदर बढ़ाए कि आमदनी तो दुगुनी नहीं हुई लागत कई गुनी जरूर बढ गई।

जनसभा में भीड़ को देखकर गदगद हुए अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में नौजवानों के साथ धोखा हो रहा है। सूबे में दस से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। किसी को नौकरी नही मिली। यह सरकार गरीबों को डराने के लिए उनके घरो पर बुलडोजर चलाती है। लेकिन पेपर लीक करने वालों पर सरकार मेहरबान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असली ताकत किसी के पास है तो वह जनता के हाथ में है और पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा कि जनता ने अपने हाथों में चुनाव की बागडोर संभाल ली है। डबल इंजन की सरकार का विकास कुशीनगर पहुचते-पहुचते धुआं फेकने लगा। संविधान बदलने वालो को जनता ने बदलने का मूड बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दावा किया था कि जब वह सत्ता मे आयेगें तो पडरौना सहित अन्य बंद चीनी मिलों को चालू करायेंगे लेकिन चलवा नही पाये। अखिलेश ने दावा किया कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ होगा नवजवानों को नौकरी मिलेगी और माताओ के खाते में एक लाख रुपये जाएगा देश में खुशहाली लाने का कार्य करेगी।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY