उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई कुशीनगर की बैठक सम्पन्न

Share▪सदस्यता शुल्क 30 दिसंबर तक जमाकर नवीनीकरण कराने का किया गया अपील। ▪श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक मे की गई जिला कार्यकारिणी की घोषणा, सौपी गयी जिम्मेदारी। यदुवंशी टाइम्स...

▪सदस्यता शुल्क 30 दिसंबर तक जमाकर नवीनीकरण कराने का किया गया अपील।

▪श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक मे की गई जिला कार्यकारिणी की घोषणा, सौपी गयी जिम्मेदारी।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई कुशीनगर की बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला सूचना कार्यालय मे संपन्न हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे पूर्व की कार्रवाई पर चर्चा करते हुए संगठन के विस्तारण, मजबूती व पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चर्चा व जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक का संचालन जिला महासचिव संजय चाणक्य ने किया

संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की आवाज को नौकरशाहों और सरकार तक पहुंचाने का काम करने वाले पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। इसे श्रमजीवी पत्रकार कभी बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने कहा कहा कि पत्रकारों में आपसी फूट डलवाकर अधिकारी पत्रकारों को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, लेकिन श्रमजीवी पत्रकार संगठन से जु़ड़े पत्रकार कमजोर नहीं है।

संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर संगठन के महासचिव संजय चाणक्य ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिभान मिश्रा, एसएन शुक्ल, अजय मिश्रा व अनिल पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि पवन मिश्रा को कोषाध्यक्ष व बीबी त्रिपाठी को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इसी कडी मे आदित्य श्रीवास्तव, शम्भू मिश्रा, परमेश्वर यादव व अजय त्रिपाठी को जिला सचिव और दीपक मिश्रा, अभय मिश्रा व रमन को उप जिला सचिव बनाया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए 10 दिसम्बर तक सभी पदाधिकारियों को जिले के समस्त तहसील का नये सिरे से गठन कर तहसील कार्यकारिणी की घोषणा करने का निर्देश दिया।

बैठक में नव नियुक्ति उपाध्यक्ष ज्योतिभान मिश्रा, अनिल पाण्डेय, अजय मिश्रा ने प्रत्येक माह मासिक बैठक व संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
संगठन मंत्री बीबी त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष पवन मिश्रा 10 दिसम्बर तक सभी तहसील के गठन व 20 दिसम्बर तक सदस्यता शुल्क प्रदेश कार्यालय भेजकर समय से सदस्यों में आईकार्ड वितरण करने व खबरो को लेकर हो रहे पत्रकार उत्पीडन के मामले को गम्भीरता से लेते हुए मजबूती से आवाज बुलंद करने का सुझाव रखा। जिला सचिव आदित्य श्रीवास्तव, शम्भू मिश्रा, परमेश्वर यादव के अलावा अभय मिश्रा, एसबी सिंह व रमन आदि पत्रकारो ने संगठन के मजबूती, वास्तविक पत्रकारों को संगठन से जोडने व समय से सदस्यता शुल्क जमा करने के मुद्दे पर जोर दिया। संगठन के संरक्षक मिथलेश्रर पाण्डेय ने 15 दिसम्बर तक प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण के मौजूदगी मे कार्यक्रम संपन कराने की बात कही। वही सलाहकार समिति के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा रखते यथाशीघ्र सभी तहसीलो मे कार्यकारिणी गठन करने की बात कही।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY