यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क
कुशीनगर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिली ऐतिहासिक व प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज पडरौना नगर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ( बुलबुल ) के नेतृत्व में एक विशाल विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें नगर के तमाम कार्यकर्ता, समर्थक, व्यापारी, युवाजन एवं सम्मानित नागरिक शामिल हुए। विजय जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला, जहाँ जगह-जगह जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान प्रतिनिधी श्री जायसवाल ने नगरवासियों के बीच जाकर मिठाई वितरित की और सभी को इस ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह जीत विश्वास, विकास और जनता की अपार आस्था की है। यह जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन सीटों पर प्रचार किया उसके आसपास की सभी सीटों पर एनडीए ने विपक्षी दलों का सुपड़ा साफ कर दिया। इसके अलावा निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुशासन की छवि को बिहार की जनता ने एक बार पुनः स्वीकार किया है। बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने की ओर कार्य करेगी।

इस अवसर पर अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया, चंचल चौबे, सनी मिश्रा, अजय शर्मा, हरिमोहन जायसवाल, बृजेश शर्मा, सोनू शर्मा, राजेश, जायसवाल, संतोष चौहान, आकाश वर्मा, अनूप गोंड, गौरव रौनियार, सागर जायसवाल, अनिल पांडेय, गोलू शुक्ला, गोपी वर्मा, विकास गुप्ता, रवि शर्मा, विनय मद्धेशिया, अजय शर्मा, विजय शर्मा, अशोक जायसवाल, श्याम टिबरेवाल, सूरज जायसवाल, राजू साह, पप्पू चौरसिया, त्रिभुवन वर्मा, केदार मद्धेशिया, मुरारी रौनियार, नीरज, मिश्रा, अरुण सिंह, पिंटू शाह, धर्मदेव कुमार, रविन्द्र साह, संजय साहा, मन्नू मद्धेशिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
