मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सभी की सहभागिता आवश्यक है….डीएम

Share ▪️जिलाधिकारी ने तमकुहीराज एवं हाटा तहसील सभागार में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण, सभी बीएलओ को SIR कार्यों में तेजी लाने को दिए निर्देश।...

▪️जिलाधिकारी ने तमकुहीराज एवं हाटा तहसील सभागार में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण, सभी बीएलओ को SIR कार्यों में तेजी लाने को दिए निर्देश।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क
कुशीनगर। जनपद मे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR ) का कार्य चल रहा है रविवार को जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा तमकुहीराज तहसील सभागार, हाटा तहसील सभागार तथा ग्राम मुजहना स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ पर (SIR) कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने फॉर्म जमा होने की स्थिति एवं ऑनलाइन प्रविष्टियों की प्रगति का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मुजहना में 1369 मतदाताओं के सापेक्ष 500 फॉर्म वितरित एवं 139 ऑनलाइन प्रविष्टियाँ की गयी थी। इस अत्यंत धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएलओ को तत्परता से कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

हाटा तहसील सभागार में भी बीएलओ द्वारा किए जा रहे ऑनलाइन कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित बीएलओ/ऑपरेटर से SIR कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि जो भी फॉर्म प्राप्त हों, उन्हें उसी दिन ऑनलाइन प्रविष्ट कर पूर्ण किया जाए,तमकुहीराज तहसील सभागार में भी जिलाधिकारी ने फॉर्म वितरण एवं ऑनलाइन कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि फॉर्म भरने तथा ऑनलाइन प्रविष्टियों की संख्या में और तेजी लाई जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ के कार्य में अपेक्षित गति न मिलने पर मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यों की प्रगति बढ़ाने हेतु सभी आवश्यक उपाय तत्काल सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 25 नवम्बर तक प्रत्येक पात्र मतदाता के SIR फॉर्म का वितरण, जमा एवं ऑनलाइन प्रविष्टि हर हाल में पूर्ण की जाए।डी एम ने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पर्यवेक्षक अधिकारियों को भी प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने ने जनपद के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि “SIR फॉर्म भरकर 25 नवम्बर तक संबंधित बीएलओ को अवश्य जमा करें, ताकि ऑनलाइन प्रविष्टि समय से की जा सके और मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।”
उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

Categories
Uncategorized
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY