विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख की चली गयी कुर्सी

Shareयदुवंशी टाइम्स कुशीनगर। बीते दिनों सोमवार को विशुनपुरा ब्लाक मे अविश्वास प्रस्ताव पर हुई कार्रवाई में 124 सदस्यों में से 67 सदस्यों ने भाग लिया। अविश्वास के पक्ष में...

यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर। बीते दिनों सोमवार को विशुनपुरा ब्लाक मे अविश्वास प्रस्ताव पर हुई कार्रवाई में 124 सदस्यों में से 67 सदस्यों ने भाग लिया। अविश्वास के पक्ष में 66 मत पड़े।जिसमें एक मत अवैध हो गई।जिससे विशुनपुरा ब्लाक के प्रमुख कंचन जैसवाल की कुर्सी चली गयी।
गौरतलब है कि विशुनपुरा के प्रमुख कंचन जायसवाल के प्रति अविश्वास जताते हुए बी डी सी के सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र के साथ नोटिस दिया था। जिस पर जिलाधिकारी ने 23 जुलाई की तिथि तय कर एस डी एम पडरौना अजय नारायन सिंह को अविश्वास की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। नियत तिथि को सुबह 10 बजे से एसडीएम पडरौना के नेतृत्व में अविश्वास की कार्यवाही शुरू की गई। कार्यवाही के दौरान 124 बी डी सी सदस्यों में से मात्र 67 सदस्य ही पहुंचे।इतने ही सदस्यों के बीच चर्चा की गई।और चर्चा के उपरांत मतदान कराया गया। अविश्वास के पक्ष में 66 मत पड़े।और एक मत अवैध रहा
नही पहुँची प्रमुख कंचन जायसवाल।
विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल के खेमें के बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास की कार्रवाई में भाग नहीं लिया। जिसके वजह से मौजूद रहे 67 सदस्यों में से 66 ने अविश्वास के पक्ष में मतदान किया, जबकि एक मत अवैध घोषित हुआ।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY