रेलवे ढाला के पास मिला युवक का अर्धनग्न शव,हत्या की आशंका।

Shareसुनील तिवारी यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर।सेवरही थाना के लोकमान्य रेलवे ढाला के पास अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आज मंगलवार की सुबह लोग टहलने के निकले...
सुनील तिवारी यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर।सेवरही थाना के लोकमान्य रेलवे ढाला के पास अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आज मंगलवार की सुबह लोग टहलने के निकले थे कि  रेलवे ट्रैक के किनारे एक ब्यक्ति का शव देख सन्न रह गए और इसकी सूचना मुकामी थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कई घंटे तक शिनाख्त कराने में जुटी रही लेकिन शिनाख्त नहीं होने की दशा में उसे पीएम हाउस भेज दिया है। शव के शरीर पर  दिखाई दे रहे है जख्म के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव के लोग टहलने निकले थे कि उक्त ढाले के समीप शव देखा ,यह बात आग की तरह फैल गयी। जो जहां से सुना घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा, जिससे लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया ।मृतक का उम्र लगभग 30 बर्ष है, उसका शरीर अर्धनग्न अवस्था में थी शव के देखने से प्रतीत होता था कि उसके गुप्तांग व चेहरे  पर वार कर इस वारदात का अन्जाम हत्यारों ने दिया है और दुर्घटना दिखाने के लिए यहाँ लाकर फेक दिया है।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी थाना अध्यक्ष मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कई घंटे तक शिनाख्त कराने  में जुटे रहे लेकिन शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज पुलिस अगली कार्यवाही में जुटी हुई है।सीओ से पुछे जाने पर उन्हो बताया की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा हत्या है कि दुर्घटना है।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY