कुशीनगरः जन समस्याओं के निस्तारण की मांग लेकर भाकियू ने पीएम, सीएम को संवोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

Share कुशीनगर ।भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दस सूत्रीय माँगों का ज्ञापन प्रधानमन्त्री और मुख्यमंत्री से सम्बंधित जिलाधिकारी को सौपते हुए...
कुशीनगर ।भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दस सूत्रीय माँगों का ज्ञापन प्रधानमन्त्री और मुख्यमंत्री से सम्बंधित जिलाधिकारी को सौपते हुए अवगत कराए है कि जनपद कुशीनगर गन्ना बाहुबली क्षेत्र है| पिछले साल की अपेक्षा इन साल जनपद मे गन्ने का पैदावार दोगुना होने की संभावना है इसको मध्यनजर रखते हुए जनपद की जो पांच चीनी मिलें बंद पड़ी है उसमे से कम से कम दो चीनी मीलों को चलवाना अतिआवश्यक है तभी जनपद के किसान भाइयों का गन्ना आसानी से चीनी मीलों तक जा सकता है अन्यथा किसानों का गन्ना खेतों मे ही पड़ा रह जाएगा जो चिन्ता और चिन्तन का विषय है| साथ ही साथ इस जनपद मे बेरोजगारी काफी है पढ़े लिखे नौजवान अपने तथा अपने परिवार का पेट पालने के लिए अन्य प्रान्तों मे पलायन कर रहें है इसके ऊपर भी सरकार विचार करे|
  इन्हीं सब अहम बातों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) की जिला इकाई, कुशीनगर केंद्र और राज्य सरकार से माँग करते है कि जनपद कुशीनगर की जो पांच चीनी मिलें बंद पड़ी उसमे से लक्ष्मीगंज और पडरौना मिलों को चलवानें के लिए घोषणा करे| उत्तर प्रदेश सरकार किसान भाइयों के गन्ने का भुगतान चौदह दिन मे कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि किसान भाइयों को गन्ने के भुगतान के लिए ज्यादा परेशान न होना पड़े साथ ही साथ पिछले साल का कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का भुगतान बाकी है उसे तत्काल ब्याज के साथ कराया जाय| इस समय पेन्शनरों का पेन्शन बैंक खाता मे छ: से आठ महीने आने मे लग रहा है जिससे पेन्शनरों को काफी असुविधा महसूस हो रहा है इस बात को ध्यान मे रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार बृधा, विधवा और दिब्याग पेन्शन को साल मे चार बार (हर तीन महीने) मे पेन्शनरों के खाते मे भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करें| जनपद कुशीनगर मे कप्तानगंज तहसील पर आने के लिए रोडवेज बस की कोई व्यवस्था नही है| श्री सिंह ने माँग किया है कि मंसूरर्गंज से पडरौना बाया कप्तानगंज रोडवेज बस का संचालन कराया जाय जो जनहित मे होगा| केंद्र सरकार स्वामीनाथन आयोग को जल्द से जल्द लागू करे ताकि किसान भाइयों को इसका लाभ मिल सके| हमारा संगठन लागातार सरकार से माँग कर रहा है कि जनपद के कप्तानगंज मे एथनाल की फैक्ट्री लगवाया जाए ताकि बेरोजगार नौजवानों का पलायन अन्य प्रान्तों मे जाने से रोका जा सके और इस फैक्ट्री से किसान भाई भी लाभ उठा सकेगे साथ ही साथ बेरोजगार नौजवानों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा| ग्राम देवरिया बाबू के  जोलहापत्ति (केवल टोला) से खादर (यादव टोला) तक सड़क खरंजा है वह खराब हो चूका है उसे पिच कराया जाय जो जनहित मे होगा| हमारा संगठन लागातार माँग कर रहा है कि सरकार किसान आयोग का गठन करे| अवगत कराना है कि जब कप्तानगंज-थावे रेलवे छोटी लाइन थी तब  ग्राम सभा पगार छपरा के लोग छोटी लाइन के निचे वाले कच्चे रास्ते के सहारे लक्ष्मीगंज अपने कार्य से आया जाया करते थे मगर जबसे बड़ी लाइन हो गया है ग्राम सभा पगार छपरा, पगार टोला के लोगों को लगभग दो से तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर लक्ष्मीगंज आना पड़ता है| इस सम्बन्ध मे संगठन के जिलाध्यक्ष द्वारा रामकोला के पूर्व विधायक डॉक्टर पूर्णमासी देहाती को अवगत कराया गया था उनके लिए पिच सड़क का निर्माण कराया जाय मगर उन्होंने अपने कार्यकाल मे उस कार्य को संज्ञान मे नही लिए| हमारा संगठन सरकार से माँग करते है कि ग्राम सभा पगार छपरा, पगार टोला (सम्मी माता) के स्थान से लेकर ग्राम देवरिया बाबू, सच्चन टोला के (बढ़ई टोला) होते हुए जोलहापत्ति कब्रस्थान तक पिच रोड का निर्माण कराया जाय जो जनहित मे होगा| केंद्र सरकार द्वारा लागातार पेट्रोल और डीजल के मूल्यों मे बृध्दि दिन प्रति दिन किया जा रहा है जो अनुचित है| केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जी०एस०टी० के दायरे मे लाकर इनके मूल्यों का नियन्त्रण करे जो जनहित मे होगा| अन्त मे जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने सरकार को चेताया कि यदि हमारे माँगों पर केंद्र और राज्य सरकार जल्द से जल्द कोई ठोस निर्णय नही लेती है तो हमारा संगठन किसानों,गरीबों और मजदूरों के हितों के लिए एक जनांदोलन करने के लिए वाध्य होगे जिसका पूरा श्रेय केंद्र और राज्य सरकार का होगा| इस मौके पर चेतई प्रसाद, बंशबहादुर
विश्वकर्मा, रामनवल प्रसाद, राधे प्रसाद, लालती देवी, चंपा देवी कांति देवी,सुमित्रा देवी,माधुरी देवी, शारदा देवी,इन्द्रावती देवी,जवाहर प्रसाद,रामा प्रसाद, चोकट प्रसाद, हनीफ आदि शामिल हुए|
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY