कुशीनगर। जिला मुख्यालय पर आज सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय से एक ब्यक्ति को न्याय नहीं मिलने से आजिज आकर हत्या की नीयत से डीएम कार्यालय कैम्पस पर तैनात सुरक्षा गार्ड के ऊपर भुजाली से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। ऐसा देख कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा तफरी मच गया। और यह देख वहां मौजूद लोग भागने लगे।और वहां तैनात होमगार्ड हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया ।
मिली जानकारी के अनुसार सुदामा गुप्ता उम्र लगभग 40 बर्ष पकहां गांव के कसया थाना क्षेत्र का निवासी है, जो अपने सुरक्षा गार्ड साथी रघुवर के साथ कलेक्ट्रेट पर ड्यूटी कर रहा था।इसी दौरान नेबुआ नौंरगिया थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गाँव के बरिया तोला निवासी इनायत उम्र लगभग 35 वर्ष जो किसी फरियाद को लेकर जिला अधिकारी के यहां आता जाता था ,लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा था ।यह भी बताया जा रहा है कि वह अपने समस्याओं को निस्तारण को लेकर एक बार धरना भी दिया था ।

आज दोपहर लगभग एक बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब इनायत झोले में भुजाली लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा और सुरक्षा कर्मियों के पास घंटों बैठा रहा उसके पश्चात वह अचानक झोले से भुजाली निकाली और गार्ड सुदामा की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर वह बेहोश हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे जिला अधिकारी अनिल कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडे, एसपी हरि गोविंद मिश्र, सीओ नीतीश प्रताप सिंह, कोतवाल विजय राय सिंह ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत हालत को नाजुक बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया ।इस घटना को लेकर लोगों द्वारा तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है । बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज जाते समय सुदामा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया ,लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यह घटना पुरे जनपद में आग की तरह फैल गई , जिससे जिला अस्पताल पर लोगों का भी भारी जमावड़ा लग गया। और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्यवाही में जुटी हुई है।