कुशीनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हरिश राणा के खिलाफ नौ अप्रैल 2018 को अविश्वास प्रस्ताव हुआ था। जिसमे राणा की कुर्सी चली गई।तब से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी रिक्त थी । जिसके लिए उपचुनाव अगले 25 सितंबर को होना सुनिश्चित है। जिसके क्रम में आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।

जिन प्रत्याशियों ने नामांकन किया उसमें विनय प्रकाश गौड़ निवासी भठ्ठई खुर्द फाजिलनगर भारती जनता पार्टी से दो सेटो में अपना पर्चा दाखिल किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के हरिशराणा ने भी दो सेटो में अपना पर्चा दाखिल किया। निर्दल प्रत्यासी के रुप में तूफानी प्रसाद पुत्र मंगल निवासी मड़ार बिन्दवलिया नेबुआ नौरंगिया, मीना देवी पत्नी रामकृपाल प्रसाद निवासी भगवान पुर भरवलिया पकड़ी ने निर्दल प्रत्यासी के रुप में नामांकन दाखिल किया ।नामांकन दाखिल होने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साही के नेतृत्व में एक जनसभा किया गया और अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जिला पंचायत सदस्य पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील की । इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा ,पीएन पाठक, जिला महामंत्री मारकन्डेय शाही ,जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी ,संतोष सिंह, विजय दीक्षित, किशोर यादव आदि मौजूद रहे। और वही दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के लोगों ने पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपने प्रत्याशी के विजयी होने का अपील किया ।इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, विधान परिषद सदस्य राम अवध यादव ,जिला अध्यक्ष इलियास अंसारी, कैसर जमाल टीटू आदि नेताओं सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

सरकारी अमला में निर्वाचन अधिकारी के रूप मे कृष्ण लाल तिवारी एडीएम, गुलाब चन्द राम एसडीएम सदर, नीतेश प्रताप सिंह सीओ पडरौना, कोतवाल विजय राज सिंह, एलआईयू अलावा भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही।
