कुशीनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोरखपुर मण्डल के मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने आज शनिवार को जनपद का दौरा किया। पडरौना कोतवाली पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर की सलामी दी गई । और गार्ड आफ आनर के उपरांत आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनी। और पडरौना तहसील में विधानसभा के मतदान केद्रों एवं मतदेय स्थल के पुनर्निरीक्षण कार्य का समीक्षा की।उसके बाद पडरौना नगरपालिका के वार्ड नम्बर चार का निरीक्षण किया। वहां से पडरौना ब्लॉक के जंगल बेलवा और विशुनपुरा ब्लॉक के चैती मुसहरी में विकास कार्य का निरीक्षण और भौतिक सत्यापन किये।

आयोजित समाधान दिवस मे मंडलायुक्त गोरखपुर ने फरियादियों की फरियाद सुनी और वहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,उन्होंने सभी फरियादियों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया।
इस दौरान डीएम डॉ अनील कुमार सिंह , अपर मड़लआयुक्त अजय कान्त सैनी, पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र,एसडीएम सदर गुबाब चन्द राम, तहसीलदार पडरौना, एएसपी गौरव बान्सवाल, सीओ नितेश प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी विजयराज सिंह, उपनिरीक्ष चन्द्र शेषर सिंह, डीपी मिश्र, यशवंत सिंह, के अलावा
कानूनगो व लेखपाल आदि लोग मौजूद रहें।