कुशीनगर। पडरौना नगर के उदित नारायण इण्टर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनपद स्तरीय ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन में आए अतिथियों ने अपनी -अपनी विचार रखे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामदेव शुक्ल ने दीप प्रज्वलित करके किया ।उसके पश्चात वहां विभिन्न स्कूलो से आए बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया ।
बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकारिता वर्तमान समय में अपने असली रास्ते से भटकती जा रही है । जिसका कारण पूजी निवेश है।उहोंने पत्रकारों को नसीहत की पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अपनी भाषा मे सुधार करे । अगर भाषा में सुधार नहीं करते है तो पत्रकारिता को छोड़कर कोई और काम करे ।व्यवसाय के रूप में पनप रही पत्रकारिता को उन्होंने रोकने का आह्वान किया। उतना ही नहीं उन्होंने देश के मोदी सरकार को लताड़ते हुए वहाँ बैठे लोगों से पूछा कि आप लोग भी तो किसान है क्या मृदा कार्ड बना है । लोगों का जबाब था नही । बताये ये कितनी झूठी सरकार है ।

सम्मेलन की अध्यक्षता ओपी द्विवेदी व संचालन शिक्षक अनुप मिश्र ने किया। इस मौके पर ग्राम्य गौरव पत्रिका का विमोचन हुआ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार जयप्रकाश नारायण द्विवेदी ,कांग्रेस पार्टी के विधायक अजय कुमार लल्लू, कसया विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, हियुवा के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक रामकोला मदन गोविंद राव, विधान परिषद सदस्य कुशीनगर-देवरिया राम अवध यादव, पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव, हियुवा के युवा नेता नीरज सिंह बिट्टू, शाहिद लारी, जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र, उपजिलाधिकारी गुलाबचंद, प्रधानाचार्य व एनसीसी कमांडेंट मेजर जगमोहन तिवारी, किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अश्वनी पांडे, कोतवाली प्रभारी विजय राज सिंह, डॉ राजीव कुमार झा, ( हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर )वीके सिंह, डॉक्टर सतीश रंजन, डॉक्टर अरुण गौतम (संरक्षक), भाजपा नेता चंद्रभान कुशवाहा, पवन उपाध्याय, डॉ रघुनंदन उपाध्याय, अमर उजाला के प्रभारी आशीष पांडे, अजय दीक्षित, आनंद शर्मा, सुमंत दुबे, शैलेश उपाध्याय(जिला महासचिव), कलामुद्दीन अंसारी, प्रशांत पांडे, संजय मिश्र, अमरेंद्र दीक्षित, ग्रापय तहसील प्रभारी अभिषेक पांडे, मेहेन्द्र पान्डेय, हरिशंकर चौबे, मुन्ना चौबे, राजन विश्वकर्मा, सुधीर मिश्र, सुरेंद्र पांडे , कृष्ण मोहन पांडे ,पिंटू मिश्र, मनोज पासवान संतोष वर्मा, सुनील मिश्र ,खुर्शीद आलम मौजूद रहे। इस दौरान बिभिन्न विद्यालयों के टॉपरबच्चों को सम्मानित किया गया।इसके साथ ही साप्ताहिक अखबार के संपादक संजय चाण्क्य युगांधर टाइम्स, परमेश्वर यादव यदुवंशी टाइम्स, गौरीशंकर गुप्त आई कैन न्यूज, संजीव मिश्रा पुण्यांचल न्यूज, आदित्य श्रीवास्तव कुशीनगर केसरी,और दैनिक अखबार के ज्योतिभान मिश्र आज, अजय मिश्रा स्पस्ट आवाज,आदि संपादको और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। और सुनील तिवारी को निर्भीक पत्रकार तो शंभू मिश्र को निष्ठावान पत्रकार का सम्मान दिया गया।