कुशीनगर -पडरौना । श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन क्वालिटी इंजीनियरिंग वर्क्स के तत्वावधान मे 1 दिसम्बर को नगर के श्री पिंजर पोल गौशाला मे किया गया है। कार्यक्रम को भब्य और सफल बनाने लिए आयोजक मण्डल ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है।
यह जानकारी आयोजक मण्डल व मुख्य यजमान दीपनारायण अग्रवाल ने पत्रकारोँ से बातचीत के दौरान कही। उन्होने बताया कि कार्यक्रम मे नगर के श्याम मित्र मण्डल, मारवाड़ी युवा मंच, महिला चेतना शाखा, श्री पिजरा पोल गौशला, श्री श्याम सेवा समिति ,मारवाड़ी सेवा समिति, व्यापार मण्डल पडरौना, आर्ट आफ लिविंग, राजस्थान ब्राह्मण समिति एवं दादी परिवार सहित आदि संस्थाओ का विशेष सहयोग है। श्री अग्रवाल ने बताया कि 1 दिसम्बर से शुरु होने वाले सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा से होगी ।
भव्य कलश यात्रा 1 दिसम्बर को नगर के गायत्री मंदिर से प्रारम्भ होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए कथास्थल पर पहुंचेगी

श्री अग्रवाल ने कहा कि 1 से 7 दिसम्बर तक चलने भागवत मे कथा वाचक द्वारा भागवत की महत्ता का रसपान कराते हुए कथा के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। उन्होने कहा कथा के अन्तिम दनु सायंकाल महाप्रसाद वितरण किया जायेगा इसमें नगर के सभी भक्त आमंत्रित है।
इस अवसर पर विक्रम अग्रवाल , गिरजा शंकर अग्रवाल , आनंद टीबड़ेवाल ,राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, जगदम्बा अग्रवाल,मुकेश कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।