श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न, संगठन के मजबूती पर दिया जोर

Shareकुशीनगर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कुशीनगर जनपद इकाई की बैठक जिला मुख्यालय स्थित सूचना विभाग कार्यालय संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द श्रीवास्तव और...
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कुशीनगर जनपद इकाई की बैठक जिला मुख्यालय स्थित सूचना विभाग कार्यालय संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द श्रीवास्तव और संचालन महासचिव संजय चाणक्य ने किया।
बैठक में वर्ष 2018 में किए गए कार्यों की समीक्षा , संगठन की मजबूती के साथ-साथ वर्ष 2019 के सदस्यों के नवीनीकरण और नये सदस्यों को संगठन से जोड़ने व जनवरी माह मे मण्डलीय अधिवेशन कराने का विचार-विर्मश कर निर्णय लिया गया।  बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो भारत मे ही नहीं वरन दुनिया के अन्य देशो मे भी  पत्रकारो के हित की लडाई के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होने कहा कि संगठन हमेशा विषम परिस्थितियों में पत्रकारोँ के साथ खडा होता है ऐसे मे पत्रकारों को संगठन व अपने दायित्वो के प्रति समर्पित होना चाहिये। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जनवरी माह मे मण्डली अधिवेशन को सफल बनाने के लिए संगठन के सदस्यों पूरे मनोयोग से लग जाए। वरिष्ठ पत्रकार व संगठन के संरक्षण मिथिलेश्वर पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारिता एक मशीन है इसकी गरीमा बनाये रखना हम सभी का दायित्व है। इस बदलते परिवेश मे भी समाज को कलमकारों से बडी उम्मीद है। संगठन के उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, महासचिव संजय चाणक्य, ज्योतिभान मिश्रा आदि ने संगठन की मजबूती पर जोर दते हुए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने व जनपद मे शीघ्र पत्रकार भवन का निर्माण कराने की माँग की।
   इस अवसर पर भानू तिवारी , अशोक मिश्रा, परमेश्वर यादव, विनोद गोड, राकेश श्रीवास्तव, गौरी शंकर गुप्त , विष्णु श्रीवास्तव , रवि पाण्डेय, रामायाण यादव, टीपू सुल्तान, उमर अंसारी , प्रशान्त पाण्डेय, काजी ओबैदुरहमान सहित जनपद के तमाम पत्रकार मौजुदा रहे।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY