जिलाधिकारी ने की सात प्रकरण पर सुनवाई।
कुशीनगर। जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक आज 9 जनवरी को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुल 7 प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए कहा कि संविधान व्यवस्था के अनुसार केंद्र सरकार इस संबंध में निर्णय करती है ।हम सभी को सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का पालन करना है ।

इस दौरान गोरख प्रसाद रामपुर बरहन के द्वारा विनय प्रकाश गौड निवासी भटही खुर्द कसया के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने की मांग की गई। तथा सुदर्शन पाल खेसिया निवासी द्वारा धनगर जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने मांग की गई।और सभी मामलों की सुनवाई गई।
इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी टी0के0 सिंह सहित अधिवक्ता गण तथा वादी गण और प्रतिवादी गण उपस्थित रहे।