कुशीनगर।जनपद के तहसील हाटा में आज15 जनवरी मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया । जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय, तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, उन्होंने फरियादियों की फरियाद एक एक कर सुनी और उसके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओ में है इस लिये अधिकारी गण रुचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी तथा उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी हाटा,सुकरौली एवं मोतीचक को आवारा पशुओं हेतु बनाये जा रहे पशु आश्रय भवन के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिये तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी हाटा,मोतीचक,एवं सुकरौली को आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिए जाने संबंधी लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 58 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजिकृत किये गए जिसमे से 07 शिकायती पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हाटा दिनेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वीपी पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्यारे लाल, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल, सहित जिला प्रोवेशन अधिकारी उपस्थित रहे ।