जैपुरिया स्कूल पडरौना में आज 16 जनवरी से नामांकन शुरू , और दो अप्रैल से सत्र आरंभ होगा।

Shareकुशीनगर। कल बीते दिनों पडरौना के एक होटल में सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि आज 16 जनवरी से स्कूल का...

कुशीनगर। कल बीते दिनों पडरौना के एक होटल में सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि आज 16 जनवरी से स्कूल का सत्र का शुभारंभ कर दिया जाएगा। जयपुरिया स्कूल भारत के एक सर्वाधिक प्रतिष्ठित और के-12 स्कूल का सम्मानित ब्रांड है । इसके द्वारा बच्चों को अनूठा शैक्षणिक अनुभव प्रदान किया जाता है और इसे पारंपरिक मूल्यों के साथ एक आधुनिक परिदृश्य के रूप में सर्वश्रेष्ठ तरीके से परिभाषित किया जाएगा। जिससे बच्चे नई शिक्षा लेकर आगे बढ़ सकें ।भारत की एक सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी मीडियम स्कूल का दर्जा भी प्राप्त है। इस मौके पर एक पत्रिका का भी विमोचन किया गया।दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान डायरेक्टर कनक गुप्ता ने कहा कि समग्र शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को सभी कौशल उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना संपूर्ण सामर्थ्य प्राप्त कर सकें, अपनी जड़ों में मूल सिद्धांत को बराबर रखते हुए हम अंतरराष्ट्रीय मानसिकता को बढ़ावा देते हैं देते हैं और विद्यार्थियों को 21वीं सदी के वैश्विक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास करते हैं इसमें अमेरिका फिनलैंड कोरिया और जापान की अच्छी बातों को शामिल किया गया है। साथ ही एनसीईआरटी और सीबीएसई द्वारा अनुशंसित मार्ग दर्शन के भी अनरूप है।
वही अपने संबोधन में अभिषेक खेतान ने कहा कि पडरौना शहर को स्कूल के रूप में एक विरासत का हिस्सा कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी ।सुश्री बीना नायर ने अपने संबोधन में कहा कि विगत 6 वर्षों से हमारे 99% से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं ,हमारे विद्यार्थियों ने पिछले महज 3 वर्षों में ही एक हजार से अधिक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी जीती है। डायरेक्टर सिद्धार्थ खेतान ने कहा कि पडरौना के बच्चों को एक बेहतर जीवन के लिए तैयार करने में जयपुरिया एक विनम्र शुरुआत कर रहा है और उम्मीद है कि सभी लोगों के समर्थन से मिली शुभकामनाओं की बदौलत इस का हर पहलू सबसे बेहतर बनेगा ।

स्कूल के डायरेक्टर विक्रम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर जैपुरिया की विशेषज्ञता के साथ स्थानीय स्तर पर शिक्षा में अपने अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ उठाने में विद्यार्थी सक्षम होंगे और हमें पूरा भरोसा है कि साथ मिलकर हम शानदार परिणाम हासिल कर सकते हैं।श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि प्रारंभिक चरण में नर्सरी से सातवीं कक्षा तक के स्कूल का संचालक किया जाएगा, प्रत्येक वर्ष आगे की एक और कक्षा जूटती जाएगी ।स्कूल में पढ़ाई सीबीएसई पैटर्न के अनुसार जैपुरिया के मार्गदर्शन के अंतर्गत होगी। इस मौके पर अभिषेक खेतान ने कहा कि सभी शिष्यों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ एक प्रगतिशील स्कूल साबित होगा इस स्कूल में स्विमिंग पूल तीरंदाजी विभिन्न खेल डांस ड्रामा और घुड़सवारी इत्यादि शामिल है ।उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह विद्यालय छात्रों के लिए एक नया आयाम साबित होगा। नामांकन 16 जनवरी 2019से शुरू होगा और 2 अप्रैल 2019 से सत्र शुरू जायेगा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY