कोई भी व्यक्ति अपने को असहाय महसूस न करे : कैबिनेट मंत्री

Shareकुशीनगर । 21 जनवरी ।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मन्त्री मोती सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर गरीब व आसहाय के लिए एक...

कुशीनगर । 21 जनवरी ।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मन्त्री मोती सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर गरीब व आसहाय के लिए एक रूपता के साथ निष्पक्ष होकर कार्य करते हुए उन्हे हर सम्भव मदद दे रही है । इस में किसी प्रकार का कोई भेद भाव नही किया जा रहा है।जिसके तहत विभिन्न योजनाए संचालित है जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है ।
उन्होने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी भूख, कमजोर व्यक्ति अपने को असहाय महसूस न करे, इसके लिए सरकार लगातार योजनाए बना कर उनका लाभ आम लोगो मे दिया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होने वृद्वा, विधवा, विकलांग पेंशन योजना के तहत विस्तृत जानकारी देते हुए मंच के माध्यम से आम जन से अपील किया कि पात्र व्यक्ति विकास खण्ड स्तर/निकायों पर पहॅुच कर कैम्प के माध्यम से अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर पंजीकरण कराये, उन्होने कहा कि कैम्प पर आय प्रमाण पत्र, विंकलाग प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने हेतु समक्ष अधिकारी भी उपस्थित है ।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दिनांक 20 जनवरी से 30 जनवरी तक संचालित है उन्होने सभी जनपदीय अधिकारियों की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह अधिकारी गण संवेदनशील है तथा यहा की कानून व्यवस्था भी काबिले तारीफ है उन्होने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे- आवास, शौचालय, आयुषमान भारत, सौभाग्य योजना, जनधन योजना, सहित अन्य गरीबो के हितों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुये पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। प्रभारी मन्त्री जी ने कहा कि इस सरकार मे किसानों के हितों को ध्यान रखते हुए छुटटा/अवारा पशुओ हेतु पशु आश्रय केन्द्र जो समस्त नगर निकायों व विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत है तथा ग्राम स्तर पर भी आश्रय स्थल का निर्माण कार्य किये जा रहे है।
जनपद के प्रभारी मन्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार/केन्द्र सरकार योजनाओ के माध्यम से बेटा व बेटियों के प्रति भेद भाव समाप्त करने के साथ ही सब का साथ सब का विकास की तर्ज कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जनपद के सांसद राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेंय ने सभा का सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक जनपद 2 लाख 20 हजार परिवारो को अब तक निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा चुका है, साथ ही सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालो के लिए निःशुल्क गैस कनेक्शन देने जा रही है।
जिले के जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य मन्त्री निर्देशानुसार समस्त जन कल्याणकारी योजनाए धरातल पर दिखाई दे ,इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहे है। उन्होने निराश्रित विधवा, विंकलाग पेंशन हेतु समस्त जनपद वासियों से अपील किया की योजना का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को दिया जाना है । इस कार्य को सफल बनाये जाने हेतु सभी का सहयोग अपेक्षित है। इसी क्रम में विधायक कसया रजनी कान्त मणि, विधायक रामकोला रामानन्द बौद्व, विधायक हाटा पवन केडिया सहित मुख्य विकास अधिकारी ने भी सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर प्रभारी मन्त्री,सांसद, विधायक गणों द्वारा प्रधान मन्त्री आवास योजना- शहरी तहत लाभार्थियों को आवास की चाभी एवं स्वीकृति पत्र के साथ आयुषमान भारत येजना के पात्र लाभार्थियों में गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग जनपद के प्रभारी मन्त्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह द्वारा जनपद में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत तहसील कसया थाना कसया एवं हवाई पट्टी का निरीक्षण करते हुये प्रधान मन्त्री आवास योजना- शहरी के लाभार्थियों को पूर्ण आवास के चाभी एवं स्वीकृति पत्र तथा आयुष मान भारत योजना के तहत पात्र व्यक्तियों में गोल्डन कार्ड का वितरण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी राम सूरत पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी कृष्ण लाल तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हरिचरण सिंह, परियोजना निदेशक ंसंजय पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी0के0 सिंह, सहित अन्य सभी जनपदीय अधिकारी व पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे|

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY