जनपद भर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Shareकुशीनगर । जनपद भर में गण तंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मा0 स्वामी प्रसाद मौर्य ने गण तंत्र दिवस के अवसर पर...

कुशीनगर । जनपद भर में गण तंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मा0 स्वामी प्रसाद मौर्य ने गण तंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में ध्वजा रोहण किया एवं परेड की सलामी ली । जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में व मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पांडेय ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संकल्प भी दिलाया , इसके साथ ही जनपद में प्रभात फेरी, खेल कूद, क्रास कंट्री रेस का आयोजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के साथ ही सभी नगर निकायों की मलिन बस्तियों में विशेष रुप से सफाई अभियान चलाया गया।

पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा 0 मंत्री जी ने देश को आज़ाद कराने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी , सुभाष चंद्र बोष, असफाकउल्लाह खान , चंद्र शेखर आज़ाद, सहित अन्य सभी क्रांतिकारियों ने जो यह विरासत व दायित्व हम सभी को सौंप कर गए हैं , देश व प्रदेश वासियों का नैतिक दायित्व व कर्तब्य है कि जिस प्रकार के भारत की कल्पना उन्होंने की थी हम सभी उसे चरितार्थ करें और सरकार द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं उसे कंधा से कंधा मिला कर उसमें सहयोग करें , हम जहां रहते हैं उस समाज मे भाईचारे का बढ़ावा देते है और समाज के विघटनकारी ताकतों व षणयंत्रकारियों को नेता जी सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आज़ाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल सरदार भगत सिंह, सहित तमाम क्रांतिकारियों ने उनका करारा जवाब दिया एवं उनकी कमर तोड़ने का काम किया उसी भावना व भाव से एकता व अखंडता के लिये पूरी तरह से समर्पित हों


मा0 मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रही है ,प्रदेश में निवेश का वातावरण बना है उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम व कर्तव्य निष्ठा का ही परिणाम है कि प्रदेश में जो अपराधी खुले घूमते थे वो आज जेलों में कैद हैं तथा अपराधी खौफ में हैं , उन्होंने इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही व8भिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए सौभाग्य योजना, स्वास्थ्य विमा योजना ,निः शुल्क विद्युत कनेक्शन, सहित विधवा विकलांग, वृद्धा पेंसन योजना से लाभान्वित होने वालों के संबंध में पूरी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए । सरकारी संस्थानों के अलावा प्राइवेट संस्थाओं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया समाज कल्याण इंटर कॉलेज मनसा छापर में नंद किशोर यादव प्राचार्य झंडा रोहण किये।तथा बच्चों ने राष्ट्रगान गाने के बाद अनेकों प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए, आर के मॉडल पब्लिक स्कूल बांसी घाट के प्रबंधक तेज प्रताप तिवारी ने झंडारोहण किया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वीणा वादिनी जूनियर हाई स्कूल जंगल अमवा खिरकिया के प्राचार्य नथुनी पाल ने ध्वजारोहण कर बच्चों में मिष्ठान वितरण किया , महर्षि विद्या मंदिर कसया मे ध्वजारोहण हुआ और बच्चों ने कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, केश्वर इंटरमीडिएट कॉलेज बनवारी टोला के प्राचार्य पुरंदर प्रताब यादव ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया और बच्चों में इस अवसर पर मिष्ठान वितरण कराया।
जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित प्रांगण में ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्र गान एवं उपस्थित सभी को संकल्प दिलाने उपरांत अपने धर्म पत्नी के साथ वृक्षारोपण भी किये। तथा उन्होंने सभी को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित भी किया गया।
श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के कोने कोने से आये स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों को अंग वस्त्र, व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। ।जिलाधिकारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि भारत के उन वीर सपूतों ने जो देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी हमे उनसे त्याग , समर्पण की भावना,उनके विचार, सद्कर्मो से सीख लेते हुए हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिये तभी उनके प्रति सच्ची श्रधांजली होगी ,और हम उनके सपनों को साकार कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत से कार्य करने हैं जो विकास व सुरक्षा का लक्ष्य है उसे पूरा करना है।

इस अवसर परअपरजिलाधिकारी कृष्णलालतिवारी,उपजिलाधिकरी पडरौना गुलाब चंद, मनोज कुमार तिवारी, अजय नारायण सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल, सहित अन्य अधिकारी गण व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदि उपस्थित रहे ।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY