वायुसेना का जगुआर विमान हुआ हादसा का शिकार, पायलट ने पैराशूट का प्रयोग कर बचाई अपनी जान

Shareकुशीनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में ट्रेनिग के दौरान वायु सेना का एक लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा कुशीनगर के हेतिमपुर के पास हुआ...

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में ट्रेनिग के दौरान वायु सेना का एक लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा कुशीनगर के हेतिमपुर के पास हुआ है।

घटना बाद मिली जानकारी के अनुसार यह एक जगुआर लड़ाकू विमान था, जिसे ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था। यह जगुआर गोरखपुर एयरबेस से 12ः15 बजे सामान्य अभ्यास की उड़ान पर निकला था। कुशीनगर के हाटा टोल प्लाजा के ऊपर उड़ते हुए उसमें आग लग गयी। जिसको देखते हुए पायलट ने किसी तरह उसे आबादी के ऊपर गिरने से बचाया और फाइटर प्लेन के खेत में गिरते ही उसमें आग लग गई। इसके पूर्व ही पायलट ने पैराशूट का प्रयोग किया और कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। प्लेन के गिरने की वजह से आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। इसके पूर्व पिछले साल 20 मार्च 2018 को भी वायुसेना का एक लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे को लेकर पायलट अरविंद कुमार ने विमान में आई गड़बड़ी को देख पहले उसका रुख नदी की तरफ कर दिया था और पैराशूट लेकर छलांग लगा दी। इसके बाद पायलट स्वर्णरेखा नदी के बालू में गिर गए थे, जिससे उन्हें आंशिक चोट लगी।

हालाकि एअरफोर्स का राहत हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच गया है। इस सम्बन्ध में एयरफोर्स के पीआरओ ग्रुप कैप्टेन अरविंद सिन्हा ने बताया कि हादसे की वजह ब्लैक बॉक्स की जांच से ही पता चलेगी।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY