सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को शतप्रतिशत सफल बनायें : जिलाधिकारी

Shareकुशीनगर आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु लक्ष्य आवंटित करते हुए प्रत्येक दिन गोल्डन कार्ड अवश्य बनवाने के साथ ही कैम्प आदि के माध्यम से पूर्ति करना सुनिश्चित...

कुशीनगर आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु लक्ष्य आवंटित करते हुए प्रत्येक दिन गोल्डन कार्ड अवश्य बनवाने के साथ ही कैम्प आदि के माध्यम से पूर्ति करना सुनिश्चित करे तथा इस कार्य में शिक्षा विभाग से भी अपेक्षित सहयोग लेते हुये सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को शतप्रतिशतसफल बनाये। जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुये उक्त बाते कही उन्होंने समीक्षा दौरान पाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिशुनपुरा के अतिरिक्त सभी सी0एच0सी0 व पी0एच0सी0 केन्द्रों पर इस माह में प्रसव में बहुत ही कमी पायी गयी जो चिन्ता का विषय है इस संबंध में उन्होने सभी ए0एन0एम0 व आशा बहुओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाने हेतु सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियो को दिये साथ ही उन्होने कहा कि लापरवाह ए0एन0एम0 और आशाओं को प्रतिकूल प्रविष्ट व स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिये। इसी प्रकार टीकाकरण की समीक्षा दौरान लक्ष्य के सापेक्ष्य नही पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये जनवरी माह में 75 से 80 प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिये अन्यथा की स्थिति में वेतन बाधित करने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये गये। दिनांक 10 फरवरी 2019 से 14 फरवरी 2019 तक चलने वाले राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस की समीक्षा दौरान जिलाधिकारी द्वारा टीम गठित कर लक्ष्य के अनुरूप शत – प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया उन्होने कहा कि इसके लिए एक बैठक भी कर ले तथा प्रशिक्षण भी कराना आवश्यक है ताकि टीम द्वारा कुशल प्रदर्शन कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पर्श कुष्ट जागरूकता के तहत दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी 2019 तक चलने वाले अभियान का शुभारम्भ महत्मा गांधी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार मे जागरूकता हेतु कुष्ट रोग से मुक्त बनाने के लिए कार्यक्रम सम्पन्न किया जायेगा साथ ही ग्राम स्तर पर सभी व प्रा0 विद्यालयो में भी ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत समिति के सदस्यो, वृद्वजनो, युवाओ तथा स्कूली बच्चों को सम्बोधन कर जागरूक किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने उक्त सभी कार्यक्रमों को सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा – निर्देश देते हुये कहा कि इस कार्य में कही किसी स्तर पर किसी के द्वारा लापरवाही संज्ञान में आती है तो उसके खिलाफ प्रभावी व कठोर कार्यवाही करे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सूरत पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हरिचरण सिंह, डा0 एस0एन0 पाण्डेय, डा0 एस0पी0 सिंह, डा0 एस0 सोनकर, डा0 संजय गुप्ता, डा0 ताहिर अली, सहित सभी सी0एच0सी0/पी0एस0सी0 प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY