कुशीनगर । सामान्य लोक सभा निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान व मतगणना कार्मिको की डाटा इन्ट्री से सम्बन्धित समस्त कार्यालयाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष और कम्प्यूटर आपरेटर के साथ प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न किया गया।
श्री सिंह ने उक्त अवसर पर सभी को आगाह किया कि निर्वाचन से सम्बन्धित सभी कार्या को अधिकारीगण समय से पहले ही पूर्ण कर ले कार्मिकों की सूची सभी विभागाध्यक्ष दिनांक 01 फरवरी 2019 से खुलने वाली डाटा इन्ट्री साइट पर विलम्बतम एक सप्ताह के अन्दर फीडिंग कराना सुनिश्चित करे। निर्वाचन से सम्बन्धित किसी भी कार्य में विलम्ब और लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
कार्मिक अधिकारी मतदान/मुख्य विकास अधिकारी राम सूरत पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि निर्वाचन से सम्बन्धित प्रथम प्रशिक्षण कार्यशाला है अधिकारी व कर्मचारीगण निर्वाचन के कार्यो को टीम भावना से कार्य करे। जिसकी ड्यूटी जहॉ पर लगायी जाये वो अपने कार्यो को तनमयता के साथ जागरूक होकर अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। उन्होने उपस्थित सभी अधिकारियों और कम्प्यूटर आपेरटरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही कहा कि भ्रम की स्थिति पैदा होने पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अथवा निर्वाचन कन्ट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बर 1950 से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्त ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्मिको की डाटा इन्ट्री के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि समस्त कार्यालयाध्यक्ष प्रपत्र सं0 1 को भरकर एन0आई0सी0 में उपलब्ध करा दे ताकि डाटा इन्ट्री हेतु आई-डी पासवर्ड का वितरण किया जा सके। उन्होने बताया कि अधिकारीगणों को उपलब्ध करायी गयी प्रोफार्मा के आधार पर कार्यरत कर्मियों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी एक्सल मे टाइप कर तैयार रखे ताकि दिनांक 01 फरवरी 2019 से खुलने वाली साइट पर शिध्र अपलोड किया जा सके। तथा विभाग मे कार्यरत सभी कर्मियों (आउटसोर्सिग को छोड़कर) का डाटा भरा जाना है उन्होने क्रमशः प्रपत्र सं0 1,2 एवं 3 पर वार्णित 1-1 बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुये सभी को जानकारी दी गयी। इसी क्रम में उन्होने बताया कि जनपद की वेबसाइट kushinagar.nic.in के माध्यम से निर्वाचन आयोग द्वार प्राप्त निर्देशों का भी अवलोकन करते रहे।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण लाल तिवारी, मुख्य चिकित्सा अिधकारी डा0 हरिचरण सिंह, परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मो0 नासेह, जिला विद्यालय निरीक्षण उदय प्रकाश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी, के साथ समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं इण्टर मीडिएट के प्रधानाचार्यगण सहित बैंको के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
