पंजीकरण पर लगी अग्रिम आदेश तक रोक , किसान परेशान

Shareकुशीनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त इसी माह में किसानों के खाते में दी जाएगी। इसके लिए किसान सप्ताह के अन्दर अपना पंजीकरण करा ले। इसकी...

कुशीनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त इसी माह में किसानों के खाते में दी जाएगी। इसके लिए किसान सप्ताह के अन्दर अपना पंजीकरण करा ले। इसकी जानकारी बीते दिनों जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह दी थी। इस आदेश के बाद किसान परेशान है। किसान दो दिन से पंजीयन को लेकर साइबर कैफे और खंड विकास कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। वही दुसरी तरफ इधर विभाग ने अपनी बेबसाईट से होने वाले पंजीकरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा 03 फरवरी 2019 को आदेश जारी हुआ कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त इसी माह में किसानों के खाते में दी जाएगी। इसके लिए किसान सप्ताह के अन्दर अपना पंजीकरण करा ले। इस योजना के अंतर्गत किसानों को रु 6000 वार्षिक दिया जाना है जो 2000 के तीन किस्तों में दिए जाएंगे, इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त फरवरी माह में किसानों के खाते में चली जाए इसके लिए आवश्यक है की सभी लघु एवं सीमांत किसान जिन्होंने अपना पंजीयन नहीं कराया है वह अपने रकबा एवं बैंक अकाउंट नंबर के साथ साथ अपना पंजीयन सुनिश्चित करा लें, पंजीयन किसी भी साइबर कैफे अथवा खंड विकास कार्यालय पर कराया जा सकता है।


यह पंजीयन एक सप्ताह के भीतर करना होगा जिससे भुगतान निर्धारित समय के भीतर किया जा सके। इस आदेश के बाद किसान दो दिन से पंजीयन को लेकर परेशान है। इधर अचानक 5 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के कृर्षि विभाग ने किसान पंजीयन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। जब कि अब तक उत्तर प्रदेश कृर्षि विभाग की बेवसाईट पर अब तक कुल 21460254 किसानों ने पंजीकरण किया है। वही इस सम्बन्ध उप कृर्षि निदेशक कुशीनगर ने दूरभाष पर बताया कि बेवसाईट पर नये किसान पंजीकरण और संसोधन की प्रक्रिया अग्रिम आदेश तक रोक दी गयी है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY