जिलाधिकारी ने वजन दिवस में फीता काट कर, पोषण माह का किया शुभारम्भ

Shareकुशीनगर। जनपद में बाल विकास परियोजना के तहत पोषण माह का शुभारंभ पडरौना ग्रामीण की मुसहर बस्ती के आँगनवाड़ी केंद्र पर पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित पोषण माह की...

कुशीनगर। जनपद में बाल विकास परियोजना के तहत पोषण माह का शुभारंभ पडरौना ग्रामीण की मुसहर बस्ती के आँगनवाड़ी केंद्र पर पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित पोषण माह की प्रथम गतिविधि वजन दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 अनील कुमार सिंह ने फीता काट कर किया ।

उक्त गतिविधि में जिलाधिकारी ने बच्चों का वजन स्वयं कर समस्त बच्चो का वजन करने के लिए निर्देश दिए । और उद्घाटन के उपरांत पोषण का जीवन के महत्व पर विशेष जोर दिया और पोषण के लिए सही उम्र पर ऊपरी आहार की शुरुआत के लिए समस्त कन्वर्जेंस विभागों को निर्देशित किया कि ऊपरी आहार के लिए पोषण माह के दौरान समस्त विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रत्येक घर घर तक पोषण के महत्व को पहुंचाए और कुपोषण को जनपद कुशीनगर में जड़ से खत्म करने के लिए निर्देशित किया ।

उन्होंने ने आंगनबाडी कार्यकत्रियों के साथ साथ समस्त विभागों को सख्त निर्देश दिए कि पोषण माह के दौरान विभागीय कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी और पूरे माह पोषण अभियान के तहत पूर्व से निर्धारित समस्त गतिविधियों को प्रत्येक दिन मनाया जाएगा ।
वजन दिवस कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वस्थ्य भारत प्रेरक और ग्राम सभा के समस्त सम्मानित नागरिको ने प्रतिभाग किया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY