कुशीनगर मंडलायुक्त गोरखपुर मण्डल ने आगामी पर्व को देखते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों की डियूटी और
रुट चार्ट की जानकारी लेते हुए मोहर्रम पर्व के मद्देनजर विद्युत विभाग , लोक निर्माण विभाग सहित स्वास्थ्य व अन्य विभागों के अधिकारी गण विभाग से संबंधित कार्यों को निष्ठा पूर्वक जागरूक होकर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिए।
आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर जयंत नार्लीकर ने आईजी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मोहर्रम पर्व पर शांति, कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उक्त बातें कही । उन्होंने कहा कि इस पर्व के मौके पर ताजिया का जुलूसों के आयोजन के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले रूटों का समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य समस्त संबंधित अधिकारी निरीक्षण अवश्य कर लें, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि सुरक्षा की दृष्टि से बिजली के जर्जर तार पाये जाने पर उन्हें तत्काल अधिशासी अभियंता विद्युत के माध्यम से दुरूस्त करा लिया जाये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरों में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि किसी भी दशा में रूटों का परिवर्तन न किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि परम्परागत रूप से इन पर्वो का आयोजन सुरक्षित रूप से सुनिश्चित किया जाये।
श्री नार्लीकर ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि पर्व के मद्दे नजर सभी थानों पर जे0 ई0 की तैनाती अवश्य की जाय, इसी प्रकार जनपद के सभी सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी इस बात का भी ध्यान रखे कि किसी भी मकान के छत पर पत्थर वगैरह रखा गया हो तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए । मंडलायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन की विश्वास में लेने व परंपरागत ढंग से त्योहार को सम्पन्न कराने का निर्देश दिए।
आईजी गोरखपुर मंडल गोरखपुर जयनारायण सिंह ने इस अवसर पर सभी को आवश्यक जानकारी देते हुए आगामी पर्व के मद्देनजर छोटी छोटी बातों को ध्यान में रखने सहित डियूटी में पुलिस बल के अलावा लेखपाल, सेक्रेटरी, चौकीदार आदि को भी सम्मिलित किये जाने का निर्देश दिए, तथा तैनात किये गये कर्मचारी एवं अधिकारियों का विवरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया । उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी सहित अन्य विभाग के अन्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मोहर्रम के पर्व पर जगह-जगह जुलूसों का आयोजन किया जाता है जुलूसों के रास्तों पर विशेष रूप से निरीक्षण करने सहित ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुसार ही हो जिससे किसी भी प्रकार की घटना घटित न हो सके। उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूसों के माध्यम से किया जाता है जिसमें डीजे का प्रयोग किया जाता है इसे सम्बंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुएे कहा कि मा0 उच्च न्यायालय के आदेशो का कड़ाई से अनिपालन हर हाल में सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने इस बैठक दौरान पर्व के मद्देनजर अब तक की गई तैयारियों से संबंधित पूर्ण विवरण आयुक्त महोदय के संज्ञान में दिये गए निर्देशों व सुझावों को शत प्रतिशत अनुपालन किये जाने हेतु आश्वस्त किया ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, अपर पुलिस अधीक्षक गौरव वंशल, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त छेत्राधिकारी अधि0 अभि0 पीडब्ल्यू डी, विद्युत विभाग सहित ईओ एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
