महिलाओं का उत्त्पीडऩ रोकने के लिए ,संबंधित अधिकारी करे प्रभावी कार्यवाही… संगीता तिवारी

Shareकुशीनगर उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी द्वारा आज महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से रविंन्द्र नगर धूस स्थित सर्किट...

कुशीनगर उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी द्वारा आज महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से रविंन्द्र नगर धूस स्थित सर्किट हाऊस में बैठक कर जनसुनवाई की । तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं पीड़ित महिलाओं को उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित कराये जायें।

राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने आयोजित बैठक में महिलाओं के उत्पीड़न की जनसुनवाई दौरान हुए 19 मामले उनके समक्ष प्रस्तुत किये गए जिनमें 6 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया अवशेष मामलों को संबंधित अधिकारी को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि प्रकरण की गहनता से जांच कर शीघ्र निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में महिला आयोग की सदस्य द्वारा निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र पूर्व के लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिये जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं के उत्पीड़न पर त्वरित कार्यवाही सम्बन्धित अधिकारी करें।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, ए डी ओ समाज कल्याण, महिला थानाध्यक्ष विभा पाण्डेय सहित जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY