हिन्दू समाज मे दुर्गा पूजा पर्व महापर्व के रूप में मनाया जाता है….विजय दुबे

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर शारदीय नवरात्रि और दशहरा मेले पर नगर और दूरदराज से आये हजारों की संख्या मे भक्त और श्रद्धालुओं के अल्पाहार की व्यवस्था नगरपालिका अध्यक्ष...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर शारदीय नवरात्रि और दशहरा मेले पर नगर और दूरदराज से आये हजारों की संख्या मे भक्त और श्रद्धालुओं के अल्पाहार की व्यवस्था नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में की गई। नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर स्टॉल लगाकर चाय, पेयजल के अलावा अल्पाहार वितरण के दौरान सांसद कुशीनगर विजय दुबे भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज मे दुर्गा पूजा पर्व महापर्व के रूप में मनाया जाता है और ग्रामीण सहित नगरीय क्षेत्रों से हजारों की संख्या में मेले में आये लोगों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है।

नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि ऐसे हिन्दू त्योहार हजारों की संख्या में रेहड़ी पटरी व्यवसायी के अलावा ठेले खोमचे वालों की आय का मुख्य जरिया होते हैं जो अर्थव्यवस्था को अप्रत्यक्ष रूप से मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि देर रात चले इस कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अशोक जायसवाल, विश्वरंजन, राजेश जायसवाल, फुलबदन कुशवाहा, ब्रजेश शर्मा, शिव मद्धेशिया, आकाश वर्मा, संदीप जायसवाल, अनूप गौड़, नीरज मिश्रा, अमित तिवारी, जय वर्मा, विनय पांडेय, आर्यन शर्मा, विपिन जायसवाल, टिल्लू शर्मा, पिंटू साह, धर्मदेव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY