पीएम के मन की बात को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर देश पीएम मोदी रविवार 29 अक्टूबर को मन की बात की तैयारी को लेकर जिला संयोजक व जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने बीते दिनों गुरुवार...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर देश पीएम मोदी रविवार 29 अक्टूबर को मन की बात की तैयारी को लेकर जिला संयोजक व जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने बीते दिनों गुरुवार को कसया डाक बंगले में विधानसभा कुशीनगर के आई टी और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक कर शत प्रतिशत बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुनने और कार्यक्रम का फोटो सरल एप पर अपलोड करने की योजना पर विस्तार से चर्चा किया।

उन्होंने कहा कि जनपद में पिछले महीने 2100 से ज्यादा बूथों पर मन की बात को सुना गया था। इस बार जिला के प्रत्येक बूथों पर मन की बात बूथ संयोजक नियुक्त कर दिया गया है और शत प्रतिशत बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कराने है एक ही मोबाइल नम्बर से फोटो अपलोडिंग मान्य नहीं होगी इसलिए इस बात पर ध्यान देना है कि अलग-अलग नम्बरों से ही फोटो कार्यक्रम के बाद सरल एप्प पर अपलोड हो।उन्होंने बताया कि मन की बात सुनने के साथ वोटर चेतना महाअभियान के तहत वोटरों को जोड़ने का अभियान शत प्रतिशत करना है।

कुशीनगर विधानसभा प्रभारी बलिराम यादव,जिला मीडिया प्रभारी व पडरौना विधानसभा प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक व खड्डा विधानसभा प्रभारी नमो नारायण मौर्य, सोशल मीडिया मीडिया जिला संयोजक शुभम दीक्षित और साखोपार मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रताप दूबे ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश राव, जयप्रकाश सिंह, रिषिकेश सिंह, संजीव गोंड आदि मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY