नपाध्यक्ष ने डोर टू डोर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ेने के लिए किया अपील

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत चलाये जा रहे वोटर चेतना महाभियान के तहत दिन रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत चलाये जा रहे वोटर चेतना महाभियान के तहत दिन रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में डोर टू डोर जाकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने का अभियान चलाया गया। सूचना के मुताबिक नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने साहबगंज उत्तरी और दक्षिणी के अलावा गांधी नगर, अम्बेडकर नगर सहित अन्य क्षेत्रों में घर घर जाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़े जाने के लिए फॉर्म वितरित किये साथ ही सभी को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया।

पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि बूथ मजबूत हो तो चुनाव में जीत सुनिश्चित हो जाती है इसलिए बूथ लेवल पर हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी से अधिक से अधिक संख्या में नए वोटरों को जोड़ने का काम करना चाहिए। अभियान के दौरान उन्होंने बीते 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मे हुए अभूतपूर्व विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया। कृषि से लेकर अंतरिक्ष और खेल से लेकर शिक्षा तक मे हुए परिवर्तन को उन्होंने मील का पत्थर बताते हर कहा कि आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है और अपने स्वर्णिम युग में है।

इस दौरान सभासद रविन्द्र जायसवाल, रामाश्रय, अशोक जायसवाल,अशोक चौरसिया,संतोष चौहान,राजेश जायसवाल,आकाश वर्मा, अभय मारोदिया,ललित जायसवाल, रणजीत मद्धेशिया, कुंदन सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY