पुलिस ने एनके गेस्ट हाउस पर किया छापेमारी लगभग दो दर्जन से अधिक युवक-युवतिया गिरफ्तार

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। जनपद के बुद्ध परिनिर्वाण स्थली पर अवैध रूप से संचालित हो रहे देह व्यापार के कारोबार पर एक बार फिर शुक्रवार को प्रशासन ने...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। जनपद के बुद्ध परिनिर्वाण स्थली पर अवैध रूप से संचालित हो रहे देह व्यापार के कारोबार पर एक बार फिर शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही किया है। इस अवैध कारोबार के खिलाफ ” कुशीनगर व लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किये जाने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने के मूड में दिख रहा है। यही वजह है कि देह व्यापार संचालित करने वाला एनके गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर पुलिस ने लगभग दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को रंगरलियां मनाते गिरफ्तार कर एनके गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। पुलिस के हत्थे चढे युवक-युवतियो मे से एक दर्जन नाबालिक लड़कियां बतायी जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद देहव्यापार मे लिप्त कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि कसया- कुशीनगर में संचालित रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस व होटलो मे वर्षो से खुलेआम देहव्यापार का कारोबार फलफूल रहा है। इस अनैतिक कारोबार से जहां अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर ख्याति प्राप्त बुद्धनगरी की छवि घूमिल हो रही है वही यहां के बाशिंदों का जीना दुभर हो गया है। जिस्मफरोशी के अनैतिक कारोबार को लेकर कुशीनगर एंव लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से लगातार खबरे प्रकाशित किया जाता रहा जिसे उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए देह व्यापार कारोबारियों पर नकेल कसने का अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी मे शुक्रवार को कसया के उपजिलाधिकारी संत राज सिंह बघेल व क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह के नेतृत्व मे पुलिस ने जिस्मफरोशी के कारोबार के लिए खासे चर्चित एनके गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। इस दौरान रंगरलियां मना रहे तकरीबन दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियां मौके पर धरे गये। गेस्ट हाउस को सीज करने के बाद पुलिस ने एनके गेस्ट हाउस से पकडे गये सभी युवक-युवतिया को आटो व अन्य गाड़ियों मे बैठाकर थाने लेकर आयी और पुछताछ के साथ विधिक कार्यवाही करने मे जुटी है। वही उप जिलाधिकारी कसया श्री सिंह बघेल का कहना है कि कुशीनगर में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा। ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Categories
Uncategorized
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY